शनिवार, 3 जुलाई 2010

नये विचारों की रोशनी में


संघर्ष
देखा है मैंने तुम्हें
ताने सुनते/जीवन पर रोते
देखा है मैंने तुम्हे सांसों-सांसों पर घिसटते
नये रूप / नये अंदाज में
देखा है मैंने तुम्हें
पल-पल संघर्ष में उतरते
मानो कह रही हो तुम
बस - बस -बस
अब बहुत हो चुका ?
सहेंगे अत्याचार, सुनेंगे ताने
हर जुल्म का करेंगे प्रतिकार
नये विचारों की रोशनी में।

-सुनील दत्ता

3 टिप्‍पणियां:

  1. जुल्म और अत्याचार के खिलाफ जगाती ऐसी ही प्रेरक कवितायें चाहिए आज.. बेहतरीन.. जुर्म को जुल्म लिखियेगा सर..

    जवाब देंहटाएं
  2. न सहेंगे अत्याचार, न सुनेंगे ताने
    हर जुल्म का करेंगे प्रतिकार
    नये विचारों की रोशनी में।
    बहुत सुन्दर प्रेरक पोस्ट। शुभकामनायें

    जवाब देंहटाएं
  3. "न सहेंगे अत्याचार, न सुनेंगे ताने
    हर जुल्म का करेंगे प्रतिकार
    नये विचारों की रोशनी में"

    बेहतरीन रचना...... बहुत खूब!

    जवाब देंहटाएं

आपकी टिप्पणी के लिए धन्यवाद भविष्य में भी उत्साह बढाते रहिएगा.... ..

सुमन
लोकसंघर्ष