शुक्रवार, 6 अगस्त 2010

वर्ष की श्रेष्ठ सकारात्मक ब्लोगर (महिला) का सम्मान,वर्ष के श्रेष्ठ सकारात्मक ब्लोगर (पुरुष) का सम्मान

वर्ष की श्रेष्ठ सकारात्मक ब्लोगर (महिला) का सम्मान

संगीता पुरी जी आज के चर्चित हिंदी चिट्ठाकारों में से एक हैं , इन्होने पोस्‍ट-ग्रेज्‍युएट डिग्री ली है अर्थशास्त्र में .. पर सारा जीवन समर्पित कर दिया ज्योतिष को .. ज्योतिष का गम्भीर अध्ययन-मनन करके उसमे से वैज्ञानिक तथ्यों को निकालने में सफ़लता पाते रहना .. बस यही सकारात्‍मक सोंच रखती हैं ये .. सकारात्‍मक काम करती हैं .. हर जगह सकारात्‍मक सोंच देखना चाहती हैं .. आकाश को छूने के सपने हैं इनके .. और उसे हकीकत में बदलने को ये हमेशा प्रयासरत रहती हैं, इनके महत्वपूर्ण व्यक्तिगत ब्लॉग है-गत्‍यात्‍मक चिंतन /गत्‍यात्‍मक ज्‍योतिष /हमारा खत्री समाज /हमारा जिला बोकारो आदि । संगीता जी की कहानियां अत्यंत सारगर्भित और भावपूर्ण होती है ब्लोगोत्सव के दौरान इनकी एक कहानी थम गया तूफ़ान प्रकाशित हुयी थी , जिसे आधार बनाते हुए ब्लोगोत्सव की टीम ने उन्हें वर्ष की श्रेष्ठ सकारात्मक महिला ब्लोगर का अलंकरण देते हुए सम्मानित करने का निर्णय लिया है !

वर्ष के श्रेष्ठ सकारात्मक ब्लोगर (पुरुष) का सम्मान

जैसा कि आप सभी को विदित है कि हिंदी चिट्ठाकारी शैशवा अवस्था से बाहर निकलकर तरुणावस्था में प्रवेश कर चुकी है, जहां जरूरत है उन्हें सही दिशा और दृष्टि देते हुए सकारात्मक पथ पर ले जाने की .....!
इसी दिशा में लगातार कार्यरत हैं एक ब्लोगर जो पत्रकार भी हैं और साहित्यकार भी, जो जे.पी. मूवमेंट में अपने सामाजिक सरोकार को प्रदर्शित कर चुके हैं.....!
आज प्रिंट मीडिया के माध्यम से हिंदी चिट्ठाकारी को आयामित करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं !
नाम है डा. सुभाष राय
जिन्हें ब्लोगोत्सव-२०१० की टीम ने वर्ष के श्रेष्ठ सकारात्मक ब्लोगर (पुरुष) का अलंकरण देते हुए सम्मानित करने का निर्णय लिया है !
suman

4 टिप्‍पणियां:

आपकी टिप्पणी के लिए धन्यवाद भविष्य में भी उत्साह बढाते रहिएगा.... ..

सुमन
लोकसंघर्ष