सोमवार, 21 सितंबर 2015

सोशल मीडिया पर पहली बार कार्यशाला

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की सोशल मीडिया पर पहली बार कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला का उद्घाटन डॉ गिरीश द्वारा किया गया और अरविन्द राज स्वरूप ने कार्यक्रम का संचालन किया।
कार्यशाला में सोशल मीडिया पर प्रभावी उपस्थिति और सोशल नेटवर्किंग को अधिक प्रभावी बनाने के तरीकों पर विचार विमर्श किया गया जिससे कि पार्टी के विचारों का लोगों में सार्थक एवं अधिकाधिक प्रसार किया जा सके। रवीन्द्र प्रभात एवं रणधीर सिंह सुमन ने लोगों को इस दिशा में कैसे काम किया जाए यह समझाने में मदद की। सभी कामरेड्स ने अपने विचार साझा किए कि इस दिशा में कैसे आगे बढ़ना है।
एक नई पहल करते हुए 
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की उत्तर प्रदेश ईकाई ने अपनी सोशल मीडिया यूनिट का गठन भी किया। देश में सीपीआई की यह पहली सोशल मीडिया सेल होगी और पार्टी के विचारों से लोगों को जोड़ने की दिशा में काम करेगी। वहाँ उपस्थित सभी प्रबुद्ध जनों ने इस कदम का स्वागत किया और हरसंभव योगदान का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के समापन समय पर पुन: इस कार्यशाला के और बड़े स्तर पर करने का संकल्प भी पार्टी पदाधिकारियों ने लिया। सभी साथियों ने माना कि यह सोशल मीडिया की पहल उत्तर प्रदेश में पार्टी की जड़ें मजबूत करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।
सोशल मीडिया सेल की औपचारिक जिम्मेदारी निम्नलिखित लोगों को दी गई :
संयोजक -रणधीर सिंह सुमन सहसंयोजक. जितेन्द्र हरि पाण्डेय
सहसंयोजक - मयंक चक्रवर्ती सदस्य - . मसीरउद्दीन संजरी
सदस्य - प्रभात त्रिपाठी सदस्य -  अमित यादव

2 टिप्‍पणियां:

Share |