मंगलवार, 20 नवंबर 2018

चोर ही चौकीदार है


राफेल घोटाला, नोटबन्दी घोटाला, जी0एस0टी0 घोटाला और अब सी0बी0आई0 जैसी संस्था को नष्ट कर मोदी देश को दिवालिया बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
‘चोर ही चैकीदार’ है, ‘नारे के साथ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी नेे जुलूस निकाला जुलूस में  शामिल लोगों को सम्बोधित करते हुए पार्टी के राज्य परिषद सदस्य रणधीर सिंह ‘सुमन’ ने यह उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि रिजर्व बैंक आफ इण्डिया को डरा धमकाकर 3.6 लाख करोड़ रूपये लेकर अपनी विदेेश यात्राओं  के मद में  खर्च कराना चाह रहे हैं।

पार्टी के जिला सचिव बृज मोहन वर्मा ने कहा कि पाटी मोदी के भ्रष्टाचारों  का खुलासा करने के लिए बराबर जुलूस प्रदर्शन कर रही है वहीं क्षेत्रीय दल मोदी की मदद के लिए चुप्पी साध रखी है यह देश के लिए खतरनाक सन्देश है। पार्टी के सहसचिव डा0 कौसर हुसेन ने कहा कि सत्तारूढ़ दल अपने भ्रष्टाचारों  को छिपाने के लिए मन्दिर राग अलाप रही है उसको मन्दिर-मस्जिद से कोई लेना-देना नहीं है। सहसचिव शिव दर्शन वर्मा ने कहा कि योगी सरकार किसानों  की धान खरीद मामले में असफल हो चुकी है और किसानों  का धान विचैलिए बारह सौ रूपये कुन्तल खरीद रहे हैं सरकार विचैलिए को फायदा देने के लिए धान खरीद की नौटंकी कर रही है।
किसान सभा जिलाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने कहा कि किसान समस्याओं  लेकर 29 व 30 दिसम्बर को दिल्ली प्रदर्शन करेगी जिसमें  जिले से काफी संख्या में किसान जायेंगे.
                    जुलूस में राम नरेश वर्मा, दल सिंगार, गिरीश चन्द, अमर सिंह प्रधान, मुनेश्वर बक्स, प्रवीन वर्मा, महेन्द्र यादव, अशोक मौर्य, परमेन्द्र वर्मा, नवीन वर्मा, सहदेव वर्मा, रामविलास, आशीष शुक्ला, राजेन्द्र, बहादुर सिंह, करमवीर सिंह, सरदार भूपेन्द्र पाल सिंह अधिवक्ता गिरीश चन्द, गौरी रस्तोगी आदि प्रमुख कार्यकर्ताओं  ने हिस्सा लिया।

4 टिप्‍पणियां:

  1. आपकी इस प्रविष्टि् की चर्चा कल बुधवार (21-11-2018) को "ईमान बदलते देखे हैं" (चर्चा अंक-3162) पर भी होगी।
    --
    सूचना देने का उद्देश्य है कि यदि किसी रचनाकार की प्रविष्टि का लिंक किसी स्थान पर लगाया जाये तो उसकी सूचना देना व्यवस्थापक का नैतिक कर्तव्य होता है।
    --
    हार्दिक शुभकामनाओं के साथ।
    सादर...!
    डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक

    जवाब देंहटाएं
  2. पूरा देश जानता है लेफ्टीयों का दादालाई धंधा ,जैसे भी हो देश तोड़ो ,परम्पराओं को ठेंगा दिखाओ ,केरल में जो अफरातफरी रक्तरंगियों ने फैलाई है वह बे -मिसाल है। ये क्या कहते हैं इसका कोई मतलब नहीं होता ,इस विलुप्त होती बौद्धिक गुलामी को क्या कहिये ये चोरी भी करते हैं है और चोर -चोर ,पकड़ो पकड़ो का शोर -शोर भी। भारतीय राजनीति के राहु राहुल बोले चौकीदार चोर ये बोले चोर चौकीदार यही धंधा रहा है इन अवसर भोगियों का ,मुखबिरों का ,संतोष का विषय है सनातन परम्परा के नाम लिए जो घूम रहे हैं उनका नाम लेवा निकट भविष्य में कोई मिलना नहीं -ये कामोदरी विलुप्त प्राय :हैं अब अलबत्ता 'सीता -राम 'रहेंगें ,"ये -चारि" रहें न रहें ,तुलसी वन रहेगा ,वृन्दावन भी 'वृंदा' रहे न रहे।
    निकालो जितने जुलूस निकालते हो और काम क्या है तुम्हारा ?


    vigyanpaksh.blogspot.com
    vigyanspectrum05.blogspot.com
    veeruji05.blogspot.com
    veerujan.blogspot.com

    जवाब देंहटाएं
  3. पूरा देश जानता है लेफ्टीयों का दादालाई धंधा ,जैसे भी हो देश तोड़ो ,परम्पराओं को ठेंगा दिखाओ ,केरल में जो अफरातफरी रक्तरंगियों ने फैलाई है वह बे -मिसाल है। ये क्या कहते हैं इसका कोई मतलब नहीं होता ,इस विलुप्त होती बौद्धिक गुलामी को क्या कहिये ये चोरी भी करते हैं है और चोर -चोर ,पकड़ो पकड़ो का शोर -शोर भी। भारतीय राजनीति के राहु राहुल बोले चौकीदार चोर ये बोले चोर चौकीदार यही धंधा रहा है इन अवसर भोगियों का ,मुखबिरों का ,संतोष का विषय है सनातन परम्परा के नाम लिए जो घूम रहे हैं उनका नाम लेवा निकट भविष्य में कोई मिलना नहीं -ये कामोदरी विलुप्त प्राय :हैं अब अलबत्ता 'सीता -राम 'रहेंगें ,"ये -चारि" रहें न रहें ,तुलसी वन रहेगा ,वृन्दावन भी 'वृंदा' रहे न रहे।
    निकालो जितने जुलूस निकालते हो और काम क्या है तुम्हारा ?


    vigyanpaksh.blogspot.com
    vigyanspectrum05.blogspot.com
    veeruji05.blogspot.com
    veerujan.blogspot.com

    जवाब देंहटाएं

आपकी टिप्पणी के लिए धन्यवाद भविष्य में भी उत्साह बढाते रहिएगा.... ..

सुमन
लोकसंघर्ष