सोमवार, 9 मार्च 2026
हमारा वास्तविक दुश्मन पूंजीवाद है-राजेन्द्र यादव
बांदा। हमारा वास्तविक दुश्मन पूंजीवाद है ।
जो अपने उत्पादन की क्वॉन्टिटी कम करता जा रहा है मूल्य दिन दूना रात चौगुना बढा रहा हैं यह विचार व्यक्त करते हुए आल इंडिया किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेन्द्र यादव पूर्व विधायक ने कहा कि
मौजूदा सरकार ने हमारी गाढी कमाई के पब्लिक सेक्टर के बिभागो को
निजी हाथो मे सौप रहा है ।
जहां हमारे बच्चो से बारहः घंटे काम लेकर उनका खून निचोड़कर जीने भर का भोजन भर दिया जा रहा हैं।
हमे हिन्दू मुस्लिम मे उलझा कर पूजीपतियों का हित साधा जा रहा हैं ।किसानो के युवा लडके जो सरकारी नौकरी के लिए दिनरात मसक्सत करते है उन्हे सरकारी नौकरियो से बंचित किया जा रहा हैं ।
मोदी सरकार पूरी तरह से अमेरिका के हाथो मे बिक चुकी हैं ।
यदि अमेरिका से ट्रेड डिल समझौता किया है ।
अमेरिका का खाद्यान्न हमारी धरती पर आया तो यहां का किसान पूरी तरह से टूट जायेगा ।
डा रामचन्द्र सरस ने कहा जैसै कर्मचारी अधिकारी जाति पाति से ऊपर उठकर अपनी मांगे के लिए एक जुट होते हैं उसी तरह किसानो को अपने हितो के लिए एक होना पडेगा ।
सभा को मदन भाई पटेल ,अवधेश पटेल, उमा सिंह भइया लाल पटेल ने सभा का सफल संचालन किया ।किसान पंचायत बरौली आजम ग्राम मे महेन्द्र सिंह पटेल की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
आपकी टिप्पणी के लिए धन्यवाद भविष्य में भी उत्साह बढाते रहिएगा.... ..
सुमन
लोकसंघर्ष