रविवार, 24 मार्च 2024

बुरा न मानो होली है-कैसे गिर गई नथुनिया बताओ रानी

'कैसे गिर गई नथुनिया बताओ रानी - ई डी इंडिया अगेन्स्ट करप्शन के नेता व पुलिस कस्टडी रिमांड में होते हुए भी देश की राजधानी दिल्ली की सरकार चलाने वाले अरविन्द केजरीवाल से पूछ रही है और केजरीवाल होली की बधाई गीत गाते हुए कहते हैं कि 'कैसे गिर गई नथुनिया - हम का जानी'
भारतीय लोकतंत्र का दुर्भाग्य है और संविधान निर्माताओं ने स्वपन में भी नहीं सोचा होगा कि मुख्यमंत्री जेल से सरकार चलाएंगे। लोकतंत्र संघ नहीं मानता है तो उसके चेले कैसे मान ले। अभी हेमंत सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार किया था हेमंत सोरेन ने लोकतांत्रिक समझ और परंपरा के गिरफ्तारी के पहले इस्तीफा दे दिया था। साल 2014 में भाजपा सरकार के सत्ता में आने से पहले 2011 में देश में जो भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन हुआ था वह भाजपा और संघ नियंत्रित और प्रशिक्षित था। इंडिया अगेन्स्ट करप्शन की जो मुहिम चली थी उसके पीछे भाजपा और संघ के अपने राजनीतिक हित थे. यह सारी बातें अरविंद केजरीवाल को पता थी . माना जाता है कि अन्ना हज़ारे के नेतृत्व में हुई इस मुहिम से मनमोहन सिंह की अगुआई वाली यूपीए सरकार की स्थिति कमज़ोर हुई जिसके बाद साल 2014 में भाजपा सरकार केंद्र में सत्ता में आई थी, और दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी सरकार बनी थी. मोदी सरकार तो लोकतंत्र को समाप्त करने के लिए संविधान बदलने के लिए तैयार बैठी है उससे किसी तरह की उम्मीद करना अपने सपनों के साथ धोखा करना है। अरविन्द केजरीवाल के साथ जो हो रहा है वह भी निंदनीय है और केजरीवाल द्वारा अन्ना आंदोलन के समय भी किये गये कृत्य भी निंदनीय है। इसलिए दो पैसे की आभासी नथुनिया को सरकार गाना गा रही है - कैसे गिर गई नथुनिया बताओ रानी!

2 टिप्‍पणियां:

आपकी टिप्पणी के लिए धन्यवाद भविष्य में भी उत्साह बढाते रहिएगा.... ..

सुमन
लोकसंघर्ष