शनिवार, 12 जुलाई 2025

योगी सरकार में रोज 52 रेप, सपा सरकार से सात गुना अधिक ?-फर्जी एनकाउंटर से कुछ नहीं होता है

योगी सरकार में रोज 52 रेप, सपा सरकार से सात गुना अधिक ? उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्ती अपनाए हुए है। योगी सरकार के दौरान कई अपराधियों का एनकाउंटर भी कर दिया गया है, वहीं कई को गिरफ्तार किया गया है। लेकिन आरटीआई से मिली एक जानकारी के बाद योगी सरकार में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। सामाजिक कार्यकर्ता संजय शर्मा ने आरटीआई के तहत समाजवादी पार्टी के शासनकाल और भाजपा शासनकाल में हुए अपराधों के आंकड़े हासिल किए हैं। ये आंकड़े सपा शासनकाल के 16 मार्च, 2012 से लेकर 15 मार्च, 2017 तक के हैं। वहीं भाजपा सरकार में 16 मार्च, 2018 से लेकर 30 जून, 2018 तक हुए अपराधों का विवरण है। आरटीआई के तहत मिली इस जानकारी की बात करें तो अखिलेश यादव की सरकार के दौरान उत्तर प्रदेश में 2012 से 2017 तक के समय में दहेज हत्या के 11449 मामले, बलात्कार के 13981 के मामले, शीलभंग के 36643 मामले, अपहरण के 48048 मामले, छेड़खानी के 4874 मामले, महिला उत्पीड़न के 51,027 मामले और पॉक्सो एक्ट के 13727 मामले दर्ज हुए थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सपा सरकार में हर रोज रेप औसतन 7 केस दर्ज होते थे, वर्तमान में यह आंकड़ा 52 तक पहुंच गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

आपकी टिप्पणी के लिए धन्यवाद भविष्य में भी उत्साह बढाते रहिएगा.... ..

सुमन
लोकसंघर्ष