मंगलवार, 26 नवंबर 2019

गृह मंत्री इस्तीफा दें - अतुल कुमार अंजान

अनैतिकता पर नैतिकता की जीत--- अमित शाह इस्तीफा दे ---भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी महाराष्ट्र के घटना चक्र से अब यह साफ हो गया कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र की सरकार ने प्रधानमंत्री के इशारे पर अमित शाह के गृह मंत्रालय के सांठगांठ के साथ  महाराष्ट्र राज्यपाल का पद का दुरुपयोग कर कर अनैतिक,  अलोकतांत्रिक देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार को सत्ता पर बैठाया था l  अजित पवार के पहले और देवेंद्र फडणवीस ने बाद में राज्यपाल को सौंप   इस्तीफे के बाद नीत पर अरे अनीति  और दुष्कर्म भरी राजनीति का अंत हो गया l  प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अनजान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री को इस बड़े देश में  सिर्फ बड़ी नैतिकता की बात ही करने का अधिकार नहीं वरुण इस बड़े देश में बड़ा दिल रखने की भी जरूरत है l  जिसका परिचय उन्होंने महाराष्ट्र की घटना चक्र में नहीं दिया l उनके अश्वमेध का घोड़ा महाराष्ट्र में लहूलुहान होकर के आजाद मैदान में गिरा पड़ा है  l राज्यपाल काली टोपी लगाकर तिरछी नजर से संविधान को हलाक करने की कोशिश कर रहे थे l  उन्हें शिकस्त मिली और सुप्रीम कोर्ट ने भारत के संविधान और एसआर बोम्मई के मामले में दिए गए निर्णय की इज्जत को बचा लिया  l भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी नेता  अतुल कुमार अनजान ने  कहा कि इस पूरे घटना चक्र में  काले पर्दे के पीछे  बैठकर  गृह मंत्री अमित शाह ने जो खेल खेला  और पराजय का मुंह देखा , अब उन्हें तत्काल  देश के गृह मंत्री के पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए l

कोई टिप्पणी नहीं:

Share |