मंगलवार, 30 मार्च 2021

नाबालिग के साथ बलात्कार और भाजपा का राष्ट्रवाद

 

बलात्कार के आरोपी के साथ नाबालिग पीड़िता को भी पीटा, दोनों को रस्सी से बांधकर गांव में जुलूस निकाला गया .

 भाजपा शासित मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले से शर्मसार करने वाला एक वीडियो सामने आया है। यहां कुछ लोगों ने एक युवक और लड़की को रस्सी से बांधकर मारपीट की। युवक पर लड़की से बलात्कार का आरोप है। मारपीट करने वाले लड़की के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। उन्होंने बलात्कार पीड़िता और आरोपी का गांव में जुलूस निकाला।  उनके साथ चल रहे तमाशबीन लोग भारत माता की जय के नारे भी लगा रहे थे।

 The rape victim was beaten up with the accused, tied them both with a rope  and took out a procession in the village, also raised slogans of Bharat  Mata ki Jai |यह मामला जोबट थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। लड़की के रिश्तेदारों ने शनिवार रात आरोपी को पकड़ा था।

संघ के मुख्य संगठन भारतीय जनता पार्टी शासित  लगभग सभी  प्रदेशों में बलात्कार की घटनाएँ आम बात है उसके पीछे उसकी सोच ही मुख्य कारण  है क्यों कि उसके नेता एक समुदाय विशेष या देश  विशेष की औरतों के साथ बलात्कार  की बातें करते है .आजादी  के बाद दंगों में इन लोगों की भूमिका हमेशा उजागर होती रही है .दंगों में  लूट-हत्या - बलात्कार और आगजनी के शिकार आम जनता होती है .

नाबालिग के साथ बलात्कार और भारत माता की जय के नारे के साथ जलूस निकलना भाजपा के राष्ट्रवाद  का ही असर है .

कोई टिप्पणी नहीं:

Share |