गुरुवार, 11 जनवरी 2024

कम्युनिस्ट नेता अतुल कुमार अंजान के स्वास्थ्य में सुधार_ पार्टी के महासचिव डी राजा मौजूद

अतुल कुमार 'अंजान ' की हालत में सुधार। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व किसान सभा के राष्ट्रीय महासचिव का० अतुल कुमार 'अंजान ' के स्वास्थ्य में सुधार होने लगा है। लखनऊ के मेयो हॉस्पिटल में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव डी राजा ने दिल्ली से आ कर आज उनसे मुलाकात की। दोनों नेताओं में कुछ देर बातचीत भी हुई और दिल्ली एम्स से यहां लखनऊ में आने के बाद उनके स्वास्थ्य की अस्थिर अवस्था में सुधार से नई आशा का संचार हुआ हैं। उनके दिल्ली से लखनऊ आने की को खबर मिलने ही बिहार पार्टी के सचिव का० रामनरेश पांडेय, राज्य सचिव मंडल सदस्य का० रामबाबू कुमार और का० संजय कुमार, कार्यकारिणी सदस्य का० जितेंद्र कुमार उसी दिन रात की ट्रेन से लखनऊ प्रस्थान कर गए और मेयो अस्पताल, गोमतीनगर पहुंच कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की और वहीं टिके हुए हैं। का० अतुल की देखरेख में जमुई के साथी का० संजय कुमार भी दिल्ली लखनऊ तक साथ रह रहे हैं। बिहार पार्टी की टीम सहित यूपी तथा देश के अन्य राज्यों के नेता लखनऊ लगातार पहुंच रहे हैं। बांदा से पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ रामचन्द्र सरस मेयो अस्पताल में लगातार मौजूद है। उनके स्वास्थ्य में सुधार की सूचना ने पार्टी, का० अतुल के परिवार तथा शुभचिंतकों में नई आशा का संचार किया है और साथियों में खुशी की लहर देखी जा रही है।

2 टिप्‍पणियां:

बेनामी ने कहा…

कामरेड अनजान के स्वास्थ सम्बन्धी जानकारी देने के लिए धन्यवाद। वे जल्दी पूर्ण रूप से स्वस्थ हों यही कामना है।
सुहैब शेरवानी।

बेनामी ने कहा…

कामरेड अतुल कुमार अंजान राष्ट्रीय सचिव भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने हमेशा पार्टी के कार्यकताओं को अपना पन दिया है। हमेशा से संघर्षशील कर्मठ जनप्रिय अपने नेता की बीमारी से कम्युनिस्ट पार्टियो के कार्यकताओं को बहुत गहरा दुख हुआ है। लेकिन आज स्वास्थ्य में सुधार की खबर पा कर अपने नेता के अगाध प्रेम के दुवाओं का सिलसिला चल गया है हमे उम्मीद ही नहीं पूरा विश्वास है कि मेरा नेता बहुत ही जल्द स्वस्थ हो कर हम सब के बीच में आकर नये जोश के पार्टी के कार्यों आगे बढायेगें।

Share |