सोमवार, 29 जनवरी 2024

नीतीश कुमार के पलटनिया 'गेम' के खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का जलूस

नीतीश कुमार के पलटनिया 'गेम' के खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का जलूस भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पटना ने बिहार की राजनीति में हुई अचानक परिवर्तन के खिलाफ आज राजधानी के दिनकर चौक पर जुट कर झंडा बैनर व पोस्टर के साथ आक्रोषपूर्ण प्रतिरोध निकला। 'प्रतिरोध मार्च में लोगों ने सिद्धांत विहीन राजनीति नहीं चलेगी', 'मूल्य विहीन राजनीति नहीं सहेंगे', ' राजनीति को व्यापार का बनाना बंद करो', 'राजनीति में खरीद बिक्री बंद करो', 'राजनीति को व्यापार बनाने वालों के खिलाफ आम नागरिक को एक हो', आदि नारे लगता हुआ दिनकर चौक से मछुआ टोली, नया टोला होता हुआ लांगटोली चौराहा पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया। सभा की अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहन प्रसाद ने किया। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा जिला सचिव विश्वजीत कुमार ने कहा कि आज राजनीति को सबसे घृणित रूप में बनाया जा रहा है। जहां कोई सिद्धांत, मूल्य, आदर्श, नैतिकता का कोई स्थान नहीं है यह सब करवाई आम जनता को राजनीति से दूर करने के लिए है। बहुत ताजुब्ब की बात है कि कल तक जो एक दूसरे को पसीना पोछ- पोछ कर गाली दे रहे थे और एक दूसरे को नीचा दिखा रहे थे। सभा को संबोधित करते हुए बांकीपुर अंचल सचिव का. जितेंद्र कुमार ने कहा कि महागठबंधन की सरकार को जनता के लिए काम कर रही थी। उस सरकार को तोड़ना आम जनता को धोखा है, जिसे बिहार की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। सभा को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेता मंगल पासवान ने नीतीश कुमार के इस फैसले को शर्मनाक बताया और कहा कि अब उनकी राजनीति खत्म हो गई है। इनके अलावा सभा को का. देवरत्न प्रसाद, मीना देवी, मो. कैसर, उदयन राय, अनंत शर्मा एवं छात्र नेता शुशील उमाराज ने संबोधित किया। इसके साथ मार्च व सभा में चिंता देवी, अशोक सिंहा, आनंद कुमार, प्रसांत कुमार, राज कुमार मेहता आदि दर्जनों साथी शामिल रहे। वहीं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व सांसद सैय्यद अजीज पाशा ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री ने इंडिया गठबंधन से नाता तोड़ भाजपा के साथ सरकार बनाने के लिए जनता को धोखा दिया है। इसे जनता बर्दाश्त नहीं करेगी और 2024 के चुनाव में जवाब जरूर देगी। पूर्व सांसद सैय्यद अजीज पाशा ने कामी रोड पर हकदारी रैली के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। इससे पहले इंडिया गठबंधन में शामिल दल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से सोनीपत में मार्च निकालने के बाद रैली आयोजित की गई।

1 टिप्पणी:

बेनामी ने कहा…

कुछ लोग कुर्सी के लिए जीते हैं

Share |