सोमवार, 10 फ़रवरी 2025

मदनी मस्जिद पर चला बुलडोजर इसी नफरती राजनीति का प्रतिबिंब है

बीते दिन हाटा के मदनी मस्जिद पर बुलडोजर चलाकर प्रशासन ने अराजकता का माहौल खड़ा किया है। आज कांग्रेस के नेता दोपहर पहुंचकर मौके का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से समुचित जानकारी ली। 2004 में बनी इस मस्जिद पर अनर्गल आरोप लगा यह कार्रवाई हुई, 21 साल बाद यहां के प्रशासनिक अधिकारियों को अवैध कब्जा दिखने लगा। लोगों ने बताया कि इस प्रकरण में 30 डिसमिल जमीन मस्जिद की है और 29 डिसमिल में मस्जिद निर्मित है जिसकी मार्किंग 24/12/2024 को एसडीएम द्वारा हुई नापी में सुनिश्चित हुई। अभी मस्जिद कमेटी का न्यायालय में 08/02/2025 तक स्टे था, प्रशासन ने बिना नोटिस तामील कराएं रविवार के दिन (09/02/2025) बुलडोजर लगवा इस गैरकानूनी कार्रवाई को अंजाम दिया है। योगी सरकार के पास उत्तर प्रदेश को तरक्की के रास्ते पर ले जाने का कोई रोड मैप नहीं है इसलिए ही वह और उसका अमला अलग - अलग समयों पर सांप्रदायिक राजनीतिक माहौल खड़ा करती है। कुशीनगर भगवान बुद्ध की धरती है, शांति यहां की पहचान है, इस पावन भूमि को सरकार अपनी राजनीति से धूमिल न करे। कुशीनगर जनपद के मदनी मस्जिद पर चला बुलडोजर इसी नफरती राजनीति का प्रतिबिंब है। मुख्यमंत्री जी इस नफरती राजनीति से उबरें, मामले की गंभीर जांच कराएं और दोषी अफसरों पर कड़ी कार्रवाई करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

Share |