शनिवार, 23 अगस्त 2025
कामरेड सुधाकर रेड्डी के लिए मुख्यमंत्री का शोक संदेश
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी नेता सुरवरम सुधाकर रेड्डी का निधन
हैदराबाद, 22 अगस्त।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता सुरवरम सुधाकर रेड्डी का शुक्रवार को यहां 83 साल की आयु में एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।
भाकपा सूत्रों ने बताया कि पूर्व सांसद रेड्डी ने शुक्रवार रात यहां एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे।
रेड्डी दो बार लोकसभा के लिए चुने गए थे। वह 2012 से 2019 तक भाकपा के महासचिव भी रहे।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी, उनके कैबिनेट सहयोगियों, बीआरएस अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव और कई अन्य नेताओं ने सुधाकर रेड्डी के निधन पर शोक व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने एक शोक संदेश में कहा कि तेलंगाना के महबूबनगर जिले से ताल्लुक रखने वाले रेड्डी ने राष्ट्रीय स्तर पर वामपंथी राजनीति और कई जन संघर्षों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

1 टिप्पणी:
कॉमरेड सुधाकर अविस्मरणीय हैं
एक टिप्पणी भेजें