गुरुवार, 1 जनवरी 2026

पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का वहिष्कार करो - भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी

पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का वहिष्कार करो - भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी एंजेल की हत्या संघ नियंत्रित और प्रशिक्षित भाजपा सरकार के नफरती विचारों के कारण हुई है। संघ नियंत्रित सैंकड़ों संगठन दिन रात नफरती विचार का प्रचार करते हैं जिससे जगह - जगह अंध भक्त सुप्त विस्फोटक बन गए हैं। यह लोग भीड की आड़ लेकर लोगों को पीट पीट कर मार डालते हैं। पूर्वोत्तर भारत में भारतीय जनता पार्टी के नेता इस तरह की हत्याओं का विरोध नहीं कर पाते हैं। कुछ वर्षों पूर्व मुंबई से लेकर बंगलौर तक पूर्वोत्तर भारत के नवजवानों को पीट पीट कर भगा दिया गया था। पूर्वोत्तर क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने तब भी कोई विरोध नहीं किया था। पच्चीस दिसम्बर को इन्हीं नफरती तत्वों ने चर्च में घुस कर तोड़ फोड़ की थी। सरकार चुप रही थी। हद हो गई है कि पूर्वोत्तर भारत के नागरिकों पर नस्लीय टिप्पणी उत्तर भारत में आम बात हो गई है। भारतीय कम्युनिस्ट कम्युनिस्ट पार्टी जनता से अपील करती है कि नफरती तत्वों के खिलाफ अभियान चला कर विधिक कार्यवाही करावें।

कोई टिप्पणी नहीं:

Share |