रविवार, 3 मई 2026
भारतीय राजनीति में अतुल कुमार अंजान का कोई मुकाबला नहीं है - राजन क्षीरसागर
बाराबंकी। साथी अतुल कुमार अंजान किसान आंदोलन व अंतरराष्ट्रीय कम्युनिस्ट आंदोलन के अप्रियतम योद्धा थे। यह विचार उ प्र किसान सभा द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन क्षीरसागर ने कहा कि स्वामीनाथन आयोग द्वारा फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए निर्धारित सी2+50% का फार्मूला साथी अतुल के अथक प्रयासों का ही परिणाम है, जो उस आयोग में एकमात्र किसान प्रतिनिधि थे।
अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव रावुला वेंकैया ने इस मौके पर बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि साथी अतुल कुमार अंजान की स्मृति को अमर बनाने के लिए किसान सभा एक वर्ष के भीतर दिल्ली में अपने मुख्यालय के रूप में ‘अतुल कुमार अंजान भवन’ का निर्माण कराएगी।
कांग्रेस के पूर्व सांसद जनप्रिय ने पी एल पुनिया का लाल सलाम के साथ स्वागत किया गया उन्होंने कहा कि आज के समय में अतुल अंजान जैसे नेताओं की आवश्यकता है।
अतुल कुमार अंजान विद्यार्थी आंदोलन के प्रखर नेता रहे हैं आल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे और लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र संघ के कई साल अध्यक्ष रहे हैं यह बात भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव अरविन्द राजस्वरुप ने कहा ।
कार्यक्रम में साथी अतुल की दो बहनें रत्ना और किरण विशेष रूप से मौजूद रहीं। बहन रत्ना ने अपने भाई के साथ बिताए संस्मरण साझा करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम मे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहसिन ने अतुल अंजान से संबंधित स्मरण सुनाए। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष साथी छित्तर सिंह ने अतुल कुमार अंजान को महान नेता बताया।
किसान सभा के राज्य उपाध्यक्ष रणधीर सिंह ‘सुमन’, दीनानाथ त्रिपाठी राम नारायण सिंह देवेन्द्र मिश्र अशोक तिवारी रामकुमार भारती अशोक मिश्र मैनपुरी से राधेश्याम यादव बहराइच से सिदधनाथ श्रीवास्तव बांदा से डाँ रामचन्द्र सरस लखनऊ वी के सिंह जिला अध्यक्ष विनय कुमार सिंह,महिला फेडरेशन नेता कांती मिश्रा प्रवीण कुमार, राज्य परिषद सदस्य बृजमोहन वर्मा भाकपा जिला सचिव शिवदर्शन वर्मा डाँ कौसर हुसैन आशाराम वर्मा अमर सिंह सरदार भूपेंद्र पाल सिंह परत्युष कांत शुक्ला श्याम सिंह अंकुल वर्मा रीना मौर्य अभय वर्मा आदित्य कुमार सहित समाज के विविध वर्गों—किसानों, मजदूरों, छात्रों व बुद्धिजीवियों—ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर साथी अतुल कुमार अंजान को नमन किया। सभी वक्ताओं ने उनके किसान-मजदूर हितैषी संघर्षों को याद करते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता इम्तियाज बेग ने किया। सभी नेताओं ने अतुल कुमार अंजान के विभिन्न कट आउट पर माल्यार्पण किया।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)




1 टिप्पणी:
साथी अतुल कुमार अंजान को लाल सलाम ,
एक टिप्पणी भेजें