शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026

डरी हुई सरकार और ट्रेने कैंसिल जंतर मंतर आंदोलन

डरी हुई सरकार और ट्रेने कैंसिल जंतर मंतर आंदोलन सरकार ने 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर आने वाली कई ट्रेनों को रद्द करने का आदेश दिया है। 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट होने जा रहा है। इस बीच इंडियन रेलवे ने बड़ा आदेश जारी किया है। रेलवे ने 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर आने वाली सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को कैंसिल करने का ऑर्डर दिया है। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि दोनों स्टेशनों के आसपास सड़क पर बहुत ज्यादा ट्रैफिक जाम होने की संभावना है। इन ट्रेनों को किया गया कैंसिल करने का आदेश 9 अक्टूबर को जारी रेलवे के एक ऑर्डर के मुताबिक, शुक्रवार को दोपहर 2 बजे के बाद अपने शुरुआती स्टेशनों से निकलने वाली और शनिवार को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली या हजरत निजामुद्दीन पहुंचने वाली सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें वहीं से कैंसिल कर दी जाएंगी। वही आल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के नेता मुज्जमिल जाहिल अली आल इंडिया यूथ फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष फकरे आलम सहित सैकड़ों नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। लोकतंत्र को दो गुजरातियों ने मजाक बना दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Share |