बुधवार, 25 फ़रवरी 2026

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के दिग्गज नेता आर. नल्लाकन्नू का निधन

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के दिग्गज नेता आर. नल्लाकन्नू कका निधन जन्म 26 दिसंबर 1925 – मृत्यु 25 फरवरी 2026) एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे। वे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के एक वरिष्ठ नेता और तमिलनाडु की भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व राज्य सचिव थे । 2018 में, नल्लाकन्नू ने मदुरै में व्यक्तिगत रूप से एक अदालती मुकदमा लड़ा और उच्च न्यायालय में जीत हासिल की। ​​अदालत ने उनके पैतृक स्थान की थामिरबरानी नदी से रेत निकालने पर प्रतिबंध लगा दिया । 2 दिसंबर 2010 को, अदालत ने इस नदी से 5 साल के लिए रेत निकालने पर प्रतिबंध लगा दिया। उन्होंने कई भूख हड़तालें कीं, जिनमें से कुछ 20 दिनों से अधिक समय तक चलीं। बीजिंग यात्रा के दौरान पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के उपराष्ट्रपति ने उन्हें सम्मानित किया। नल्लाकन्नू ने तूतीकोरिन जिले के श्रीवैकुंठम की एक सेवानिवृत्त स्कूल प्रधानाध्यापिका रंजीथम अम्माल से शादी की , जिनसे उनकी दो बेटियाँ थीं। रंजीथम का 2016 में चेन्नई में 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया। तमिलनाडु के राज्यपाल सुरजीत सिंह बरनाला द्वारा सहयोग पुरस्कार पुरस्कार (14 अगस्त 2007) सार्वजनिक जीवन में योगदान के लिए अंबेडकर पुरस्कार (2007) अखिल भारतीय महात्मा गांधी सामाजिक कल्याण मंच से सामाजिक सेवा के लिए गांधीवादी पुरस्कार (3 अक्टूबर 2008) जिला लेखक संघ की ओर से जीवा पुरस्कार (21 जनवरी 2009)

मंगलवार, 24 फ़रवरी 2026

वाह साथी अरविन्द राजस्वरुप

स्वागतयोग्य और विलक्षण ! शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के संबंध में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की राज्य समिति की ओर से सचिव कामरेड Arvind Raj Swarup Cpi का जो बयान आज जारी हुआ है वह स्वागतयोग्य तो है ही , साथ ही विलक्षण भी है । द्वंदात्मक भौतिकवाद के फलसफे पर यकीन करने वाली कम्युनिस्ट पार्टी का यह बयान कई मायनों में बहुत ही महत्वपूर्ण है । मेरे लिए ऐसा बयान बहुप्रतीक्षित भी है । फासिस्ट सत्ता द्वारा द्वेषपूर्वक नागरिकों के उत्पीड़न की किसी भी घटना पर कम्युनिस्ट आंदोलन निरपेक्ष नहीं रहना चाहिए और ताजा बयान से सीपीआई की यूपी स्टेट कमेटी ने अपने इसी कम्युनिस्ट दायित्व का शानदार परिचय दिया है । बयान को सीधे तौर पर शंकराचार्य का समर्थन नहीं कहा जा सकता है और न ही कम्युनिस्ट पार्टी के लिए उनसे हर बात पर सहमत होना संभव है । बयान यूपी की फासिस्ट सत्ता यानी योगी सरकार के विरोध में है, सत्ता के दुरुपयोग के विरोध में है और नागरिकों के असहमति के अधिकार का समर्थन करता है । किसी भी धर्म के अनुयाई या आचार्य के प्रति राज्य सत्ता यदि किसी बदले की भावना से कानून और मशीनरी का दुरुपयोग करती है तो हर कम्युनिस्ट का कर्तव्य है कि वह उसका विरोध करे । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने इस मामले में पहल कर प्रदेश के कम्युनिस्ट आंदोलन की ओर से शानदार कदम उठाया है । -मधुवन दत्त चतुर्वेदी

शनिवार, 21 फ़रवरी 2026

शंकराचार्य के खिलाफ पास्को एक्ट का मुकदमा दर्ज करने का आदेश - गिरफ्तारी की पूर्ण सम्भावना - क्या बुलडोजर एक्शन होगा

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ दर्ज होगी FIR, यौन शोषण के मामले में कोर्ट ने दिया आदेश प्रयागराज की एडीजे रेप एवं पॉक्सो स्पेशल कोर्ट ने ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य स्वामी मुकुंदानंद गिरी के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों में एफआईआर दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं. अर्जी आशुतोष ब्रह्मचारी ने धारा 173(4) के तहत दाखिल की थी. दोनों नाबालिगों के बयान भी अदालत में दर्ज हुए थे. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने आरोपों को फर्जी बताते हुए कहा कि सच्चाई सामने आएगी और वह कानूनी रूप से मामले का सामना करेंगे.

शुक्रवार, 20 फ़रवरी 2026

"PM is Compromised" के नारे लगे ए आई समिट में

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और "PM is Compromised" के नारे लगाए. जिस समय यह विरोध प्रदर्शन हुआ, उस समय समिट में देश-विदेश के कई दिग्गज और प्रतिनिधि मौजूद थे. यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता अचानक बैनर-पोस्टर लेकर मुख्य हॉल के पास पहुंच गए. सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हरकत में आते हुए प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया और परिसर से बाहर निकाला.

क्या सरकार ठग चला रहे हैं -भारत सरकार का नया फ्राड

स्पेन-मोरक्को बॉर्डर की फोटो लगा गृह मंत्रालय ने लिखा- ये देखिए भारत-पाक बॉर्डर, हमने लाइटें लगवा दी हैं... गृह मंत्रालय को उस शर्मिंदगी झेलनी पड़ी जब मंत्रालय की एनुअल बुक में भारत-पाक सीमा की तस्वीर की जगह स्पेन-मोरक्को की तस्वीर लगाने का मामला सामने आया। पिछले दिनों गृह मंत्रालय ने सरकार के तीन साल पूरे होने के मौके पर यह बुक जारी की थी। इसमें भारत-पाक सीमा पर 3 साल में हुए काम को दर्शाते हुए बिजली का बल्ब जलते हुए दिखाया गया था। गृह मंत्रालय ने लिखा हमने बॉर्डर पर लाइटिंग करवाई है। सरकार का दावा है कि उसने पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगी 647 किमी. सीमा पर बल्ब लगवा दिए हैं ताकि कोई आतंकी और अप्रवासी घुस न पाए। लेकिन बुधवार को सोशल मीडिया पर इस फोटो का स्पेन-मोरक्को की तस्वीर होने का दावा किया गया। बाद में यह दावा सही साबित हुआ। यह तथ्य सामने आने के बाद गृह मंत्रालय ने खेद जताते हुए इसमें सुधार करने की बात कही। स्पेन-मोरक्को बॉर्डर की यह तस्वीर स्पेन के एक फटॉग्रफर ने 2006 में खींची थी। गृह मंत्रालय ने मामले पर खेद जताया है।

गुरुवार, 19 फ़रवरी 2026

संघ ने कांग्रेस अध्यक्ष की हत्या की साजिश रची थी - पवन खेड़ा

संघ ने कांग्रेस अध्यक्ष की हत्या की साजिश रची थी - पवन खेड़ा

विपक्ष के नेता राहुल गांधी को घर में घुसकर गोली मारने की धमकी देने वाला राज सिंह आमेरा लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला के बगल में खड़ा है।

विपक्ष के नेता राहुल गांधी को घर में घुसकर गोली मारने की धमकी देने वाला राज सिंह आमेरा लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला के बगल में खड़ा है। स्पीकर बिरला फिलहाल विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव का सामना कर रहा है। और कुछ कहना–सुनना–समझना हो तो बताएं।

अपराधी गिरोहों में एक खासियत होती है - गद्दारी करने वाले

अपराधी गिरोहों में एक खासियत होती है - गद्दारी करने वाले को मार दिया जाता है ! ***** इसे आरएसएस प्रचारक श्यामाप्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय, सुदर्शन, सुनील जोशी, हरेन पंड्या, गोपीनाथ मुंडे, प्रमोद महाजन, विजय रुपाणी आदि से जोड़कर न देखें !

"योनि के ऊपर लिंग रखकर वीर्यपात करना बलात्कार नहीं" – जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास ( छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट)

"योनि के ऊपर लिंग रखकर वीर्यपात करना बलात्कार नहीं" – जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास ( छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट) "लड़की का स्तन पकड़ना, नाडा तोड़ना, बाहों में भींचना, बलात्कार की कोशिश नहीं माना जा सकता" – जस्टिस राम मनोहर मिश्रा (इलाहाबाद हाईकोर्ट) न्यायपालिका पर सवाल मत उठाओ अन्यथा कंटेंप्ट लग जाएगा, कॉलेजियम के खिलाफ़ भी मत बोलो, योग्यता के बारे में तो प्रश्न कर ही नहीं सकते, अगर इन जजों की बहन बेटियों के साथ भी ऐसा होता तो क्या फिर भी ऐसा ही बोलते, इनके फैसलों को देखकर लगता है इंसानियत भी मर चुकी है, अगर अदिति मिश्रा ब्राह्मणवाद मुर्दाबाद कहती है तो वह ग़लत नहीं है, किसी ने कहा था मुंह से जन्मी औलादों में न्यायिक चरित्र नहीं होता है, इन जजों ने साबित कर दिया 🔥🔥🔥

बुधवार, 18 फ़रवरी 2026

प्रयागराज में इंस्इंस्पेक्टरपेक्टर 75 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार:एंटी करप्शन टीम ने थाने में पकड़ा

प्रयागराज में इंस्इंस्पेक्टरपेक्टर 75 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार:एंटी करप्शन टीम ने थाने में पकड़ा; फाइनल रिपोर्ट लगाने के लिए मांगे थे पैसे प्रयागराज में बारा थाने के प्रभारी निरीक्षक को एंटी करप्शन टीम ने 75 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर ने केस में फाइनल रिपोर्ट लगाने के नाम पर आरोपी पक्ष से रिश्वत मांगी थी। आरोपी पक्ष ने एंटी करप्शन टीम को इसकी सूचना दी। टीम ने जाल बिछाकर इंस्पेक्टर विनोद कुमार सोनकर को थाने में ही पैसे लेते पकड़ा। मौके पर लिखा-पढ़ी करके इंस्पेक्टर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इंस्पेक्टर मूल रूप से वाराणसी के सारनाथ का रहने वाला है। 2012 में दरोगा से प्रमोट होकर इंस्पेक्टर बना था।
Share |