सोमवार, 20 सितंबर 2010

यमराज मंत्री हैं या रेल मंत्री

शिवपुरी के भदरवास रेलवे स्टेशन पर खड़ी इंटरसिटी यात्री ट्रेन को सामने से आ रही मालगाड़ी ने जोरदार टक्कर मारी जिससे 15 यात्रियों की मृत्यु हो गयी, 50 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों ट्रेनों के ड्राईवर घटनास्थल से भाग गए हैं। रेलवे उच्च अधिकारीयों का कहना है कि मालगाड़ी के ड्राईवर ने सिग्नल की अनदेखी की है या सिग्नल फ़ेल हो जाने के कारण उक्त दुर्घटना घटी है।
रेल विभाग ने ड्राईवर व गार्ड से 24-24 घंटे लगातार कार्य लिया जा रहा है। रेलवे को संचालित करने में ट्राफिक स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका होती है उसकी अत्यधिक कमी है। रेलवे की संरक्षा नहीं की जा रही है जिससे आये-दिन सिग्नल आदि फ़ेल हो जाते हैं।
रेल मंत्री ममता बनर्जी के पास रेल विभाग के कार्य को देखने के लिए समय नहीं है। उनका सारा ध्यान अपने गृह प्रदेश पश्चिम बंगाल में वाम मोर्चा की सरकार को हटाने में लगा रहता है। केंद्र सरकार राजनीतिक रूप से मजबूरियों की सरकार है। वह ममता बनर्जी को रेल मंत्री पद से हटा भी नहीं सकता है। ममता बनर्जी के क्रियाकलापों से यह महसूस होता है कि वह रेलमंत्री की बजाए यात्रियों के लिए यमराज मंत्री हैं।

सुमन
लो क सं घ र्ष !

2 टिप्‍पणियां:

हास्यफुहार ने कहा…

बहुत अच्छी प्रस्तुति।

राजभाषा हिंदी ने कहा…

बहुत अच्छी प्रस्तुति। राजभाषा हिन्दी के प्रचार-प्रसार में आपका योगदान सराहनीय है।
मराठी कविता के सशक्त हस्ताक्षर कुसुमाग्रज से एक परिचय, राजभाषा हिन्दी पर अरुण राय की प्रस्तुति, पधारें

Share |