गुरुवार, 4 नवंबर 2010

संविधान की ऐसी की तैसी, करते गुंडे व्यभिचारी, कर रहे कलंकित रक्षक पद, राठौर सरीखे अधिकारी॥

मुंबई में आदर्श हाउसिंग घोटाले में पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल दीपक कपूर, एन. सी. विज और नौसेना के पूर्व अध्यक्ष एडमिरल माधवेंद्र सिंह ने भी अपने वेतन में हेर-फेर कर फ्लैट प्राप्त किये थे। अब सवाल यह उठता है कि देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी जिनके कन्धों के ऊपर है। उनके कंधे इतने कमजोर हें कि एक फ्लैट के लालच में इन लोगों ने नौसेना की भूमि को हाउसिंग सोसाइटी के नाम होने दिया और बाद में 31 मंजिला ईमारत में फ्लैट प्राप्त किये। जब हमारे अधिकारीगण, सेनानायक, राजनेता इतने कमजोर और लालची प्रवित्ति के हैं तो इनसे हम आप क्या उम्मीद कर सकते हैं। जब आज यह अधिकारी पूर्व सैन्य अधिकारी अपराधिक गतिविधियों में फसनें लगे हैं। तब बचने के लिए कह रहे हैं कि हम अपने फ्लैट वापस कर देंगे।
इस देश को खतरा विदेशी ताकतों से कम देशी ताकतों से ज्यादा है। अभी तक यह इतिहास बताता है कि हमारी चाटुकारिता और भ्रष्टाचारी आचरण के कारण हम काफी दिनों तक गुलाम बने रहे और हमें अब आर्थिक तरीके से गुलाम बनाया जा रहा है। इस सम्बन्ध में जमील शास्त्री की दो लाइनें सामायिक हैं -

संविधान की ऐसी की तैसी, करते गुंडे व्यभिचारी,
कर रहे कलंकित रक्षक पद, राठौर सरीखे अधिकारी॥

सुमन
लो क सं घ र्ष !

10 टिप्‍पणियां:

  1. प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 मंजिला इस इमारत को 31 मंजिल तक खिंचवा देने के लिये इनके जैसे अनेक सरकारी अधिकारी फाईल आगे बढवाते रहे और बदले में एक-एक फ्लेट अपने नाम भी करवाते हुए देश में निरन्तर बढ रहे भ्रष्टाचार को कदम-दर-कदम आगे बढवाते रहे । देश की आम जनता पिसती, चिखती रहे, त्राहि-त्राहि करती रहे इनकी बला से.

    जवाब देंहटाएं
  2. बिलकुल सही लिखा आपने, मेने भी इस विषय पर एक कविता लिखी है...
    अवश्य पढ़े
    sparkindians.blogspot.com

    जवाब देंहटाएं
  3. rndhir ji bat khtrnaak he or ab hmen ise brdaasht nhi krna chaahiye dipavli mubark ho. akhtar khan akela kota rajsthan

    जवाब देंहटाएं
  4. अजी कर क्या देगे, इनका समान ऊठा कर बाहर फ़ेंक देना चाहिये फ़िर इन से सरा ब्योरा ले कि इतना पेसा कहा से आया, ओर फ़िर इन्हे जेल मे डाला जाये, वो चाहे नेता हो या कोई फ़ोजी अफ़सर, अगर दो तीन ऎसे केस हो जाये तो सारे लोग सीधे हो जायेगे नाईस नाईस कर के

    जवाब देंहटाएं
  5. आपको और आपके परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामाएं

    जवाब देंहटाएं
  6. आपको और आपके परिवार के सभी सदस्यों को दीपावली पर्व की ढेरों मंगलकामनाएँ!

    जवाब देंहटाएं
  7. दीपावली के इस शुभ बेला में माता महालक्ष्मी आप पर कृपा करें और आपके सुख-समृद्धि-धन-धान्य-मान-सम्मान में वृद्धि प्रदान करें!

    जवाब देंहटाएं
  8. बहुत अच्छी प्रस्तुति।
    चिरागों से चिरागों में रोशनी भर दो,
    हरेक के जीवन में हंसी-ख़ुशी भर दो।
    अबके दीवाली पर हो रौशन जहां सारा
    प्रेम-सद्भाव से सबकी ज़िन्दगी भर दो॥
    दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई!
    सादर,
    मनोज कुमार

    जवाब देंहटाएं
  9. सटीक अभिव्यक्ति. आभार.

    इस ज्योति पर्व का उजास
    जगमगाता रहे आप में जीवन भर
    दीपमालिका की अनगिन पांती
    आलोकित करे पथ आपका पल पल
    मंगलमय कल्याणकारी हो आगामी वर्ष
    सुख समृद्धि शांति उल्लास की
    आशीष वृष्टि करे आप पर, आपके प्रियजनों पर

    आपको सपरिवार दीपावली की बहुत बहुत शुभकामनाएं.
    सादर
    डोरोथी.

    जवाब देंहटाएं
  10. ये लोग सोनिया गाँधी,मनमोहन सिंह और प्रतिभा पाटिल से कम भ्रष्ट हैं .....सबसे बड़े भ्रष्टाचारी इस देश के सबसे उच्च पदों पर बैठा है .......कुछ नहीं हो सकता इस देश में अगर जनता सड़कों पर नहीं उतरेगी इन बड़े भ्रष्टाचारियों को इन सम्माननीय तथा सत्य-न्याय और ईमानदारी की रक्षा के लिए बने इन महत्वपूर्ण पदों से उतार फेंकने को .......

    जवाब देंहटाएं

आपकी टिप्पणी के लिए धन्यवाद भविष्य में भी उत्साह बढाते रहिएगा.... ..

सुमन
लोकसंघर्ष