रविवार, 13 दिसंबर 2020

नब्बे प्रतिशत जनता का रूपया छीनकर सरकार अडानी, अम्बानी को दे रही है-रणधीर सिंह सुमन



 बाराबंकी। सरकार किसान की मांग तो मान ले लेकिन सत्तारूढ़ दल ने जो रूपया अडानी अम्बानी से लेकर जिलो-जिलों में बीस-बीस करोड़ की लागत से सत्तारूढ़ दल ने जिला कार्यालय बनवाए है और लाखों करोड़ रूपये चुनाव में खर्च करके सत्ता हासिल की है उसकी वापसी कैसे हो इसीलिए सरकार किसानों की मांगों को नहीं मान रही है और सम्पत्तियाँ बेचों अभियान चल रही है।
    यह बात दिल्ली में चल रहे किसान आन्दोलन के समर्थन में चले रहे गाँधी प्रतिमा के सामने धरना दे रहे किसान सभा के लोगों को सम्बोधित करते हुए प्रान्तीय उपाध्यक्ष रणधीर सिंह सुमन ने कहा कि किसान मजदूर व्यापारी या नब्बे प्रतिशत जनता का रूपया छीनकर सरकार अडानी, अम्बानी को दे रही है। इसी वजह से देश में अव्यवस्था का दौर जारी है।
    किसान सभा के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने कहा कि किसान आन्दोलन में ज्यादा से ज्यादा किसानों को शामिल होकर अपनी बात करना होगा सरकार चाहती है आन्दोलन हिंसक हो जाय वह नहीं होगा। देश का आन्दोलन सरकार के पतन का कारण होगा।
    भारतीय कम्युनिट पार्टी के जिला सहसचिव डाॅ0 कौसर हुसैन ने कहा कि यह आन्दोलन किसानों के जीवन मरण का आन्दोलन है। सहसचिव शिवदर्शन वर्मा ने कहा कि जनपद में किसानोें की धान की उपज का कोई खरीददार नहीं है। एक हजार रूपये प्रति कुन्तल धान बिक रहा है। किसान सभा के उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा कि आन्दोलन तेज किया जायेगा। सरकार किसानों के खिलाफ कितनी अफवाहें फैलावे जनता अब जुमलेबाजों को समझ रही है।
    धरना सभा को आल इण्डिया स्टूडेन्टस फेडरेशन के महेन्द्र यादव नौजवान सभा के जिला अध्यक्ष आशीष शुक्ला, जिला लाल, दीपक वर्मा, ज्ञानेश्वर वर्मा, गिरीश चन्द्र रामनरेश आदि ने सम्बोधित किया। धरना सभा में प्रमेन्द्र कुमार, मुनेश्वर गोस्वामी, कैलाश चन्द्र, अमर सिंह, सर्वेश कुमार, कुलदीप, बीरेन्द्र कुमार वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
रणधीर सिंह सुमन
9450195427

कोई टिप्पणी नहीं:

Share |