बुधवार, 25 सितंबर 2024

45 साल की भाजपा नेत्री 15 साल छोटे सिपाही संग फरार-भाजपा के बड़बोले नेता चुप्प

45 साल की भाजपा नेत्री 15 साल छोटे सिपाही संग फरार, पति पहुंचा थाने भदोही में भाजपा की तरफ से चेयरमैन का चुनाव लड़ चुकी एक भाजपा नेत्री अपने ही घर किराए पर रहने वाले सिपाही के साथ लापता हो गई हैं। भाजपा नेत्री के दो बच्चे हैं। एक बीस साल की बेटी है और दूसरा सात साल का बेटा है। बेटे को भी भाजपा नेत्री अपने साथ ले गई है। पति भी भाजपा के नेता हैं। पति की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोपीगंज नगर क्षेत्र के भाजपा नेता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि लगभग एक साल पहले गोंडा निवासी सिपाही विनय तिवारी उर्फ राज तिवारी उनके घर में किराए पर रहता था। उसी दौरान उनकी पत्नी को सिपाही ने अपने जाल में फंसा लिया। पत्नी की कुछ गलत तस्वीरें और फोटो खींचकर ब्लैकमेल करने लगा। कहा कि अगर मुंह खोला तो तुम सबको फंसा देंगे। इसकी जानकारी हुई तो किरायदार को अपने घर से निकाल दिया था। इधर अपनी पत्नी को भी बहुत समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। सिपाही को घर से निकालने के बाद वह हम लोगों से रंजिश रखने लगा और षडयंत्र रचने लगा। उसी रंजिश में 28 अगस्त को उसने मेरी पत्नी को बहकाया और वह उसके साथ चली गई। उस समय घर में कोई नहीं था। इसका फायदा उठाते हुए पत्नी ने जाते समय घर से लगभग दो करोड़ का जेवर और घर में रखे हुए चार लाख रुपये नगद तथा अन्य सामान भी गाड़ी में लादकर ले गई। मेरे सात साल के बच्चे को भी अपने साथ ले गई है। दोनों को खोजने का बहुत प्रयास किया, लेकिन पता नहीं चला। भाजपा नेता ने यह भी कहा कि मेरी पत्नी की उम्र 45 साल और सिपाही विनय तिवारी की उम्र लगभग 30 साल है। दोनों का कोई मेल नहीं है। सिपाही विनय तिवारी केवल पैसे के खातिर मेरी पत्नी को ब्लैकमेल करके पैसे लेते रहा और अब पैसो के खातिर पत्नी और बच्चे को लेकर गायब हो गया है। यह भी पढ़े रेप में नाकाम सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल ने ले ली मासूम छात्रा की जान, गिरफ्तार अंदेशा है कि सारे पैसे लूटकर पत्नी और बच्चे की हत्या कर देगा। भाजपा नेता ने यह भी आरोप लगाया कि इस पूरे घटना में यहां के कुछ स्थानीय लोग मिले हुए हैं। इससे पूर्व जब सिपाही विनय तिवारी किराए पर रहता था तो घर में कई बार गलत काम करते हुए पकड़ा गया था। इसकी सूचना थाने में भी दी थी। थाने की मदद से ही बाहर निकाला गया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

Share |