गुरुवार, 10 अक्तूबर 2024

भाजपा का चाल चलन अब पीड़िता देवी स्वरुप पुष्पा सिंह को नोटिस

लखीमपुर खीरी की भाजपा पदाधिकारी पुष्पा सिंह बता रही हैं कि भाजपा विधायक योगेश वर्मा की वजह से बहन-बेटियों का निकलना मुश्किल हो गया है। विधायक जी आज कल लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं। अभी कुछ दिन पहले विधायक जी ने कवि सम्मेलन के मंच से सरेआम अपने दरुहा होने की घोषणा कर दारू पीने को अपना संस्कार बताया था और कल सरेराह कूट दिए गए थे। आज उनकी ही पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता ने उनका असली चाल, चरित्र और चेहरा बयान कर दिया। पूरी भाजपा का असल चाल-चलन यही है और दुश्चरित्रता उनका वास्तविक चरित्र है। इनसे निजात दिलाकर ही प्रदेश को सुरक्षित किया जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Share |