रविवार, 6 अप्रैल 2025
बुंलद उ प्र की बुलंद तस्वीर- शर्मनाक- कानून समाप्त प्रयागराज में सालार मसूद गाजी की दरगाह पर चढ़ गए लोग, फहराया भगवा झंडा
बुंलद उ प्र की बुलंद तस्वीर- शर्मनाक- कानून समाप्त
प्रयागराज में सालार मसूद गाजी की दरगाह पर चढ़ गए लोग, फहराया भगवा झंडा
प्रयागराज में रामनवमी पर महाराजा सुहेलदेव संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने सालार मसूद गाजी की दरगाह की छत पर चढ़कर भगवा झंडा फहराया।
प्रयागराज: पूरे देश भर में रामनवमी पर शोभायात्रा निकाली जा रही है। अयोध्या में रामलला के दर्शन को बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर प्रयागराज में रामनवमी पर महाराजा सुहेलदेव संगठन से जुड़े कार्यकर्ता सालार मसूद गाजी की दरगाह की छत पर चढ़ गए और भगवा झंडे फहराए।
उत्तर प्रदेश में रामनवमी पर जगह-जगह शोभायात्रा निकाली जा रही है। प्रयागराज में रविवार शाम करीब 4.20 बजे 20 से ज्यादा युवा बाइक रैली निकालते हुए सिकंदर इलाके में स्थित सालार मसूद गाजी की दरगाह पर पहुंचे। इस बाइक रैली की अगुवाई मनेंद्र प्रताप सिंह ने की। तीन युवक दीवार के सहारे दरगाह की छत पर चढ़ गए और भगवा झंडा लहराया।
बता दें कि प्रयागराज प्रशासन ने 24 मार्च को इस दरगाह के गेट पर ताला लगा दिया था। साथ ही मई में लगने वाला सालाना मेला भी रोक दिया गया था।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
1 टिप्पणी:
बहुत ही शर्मनाक हरकत है किसी के आस्था को चोट पहुंचा कर अपने धर्म को महान नहीं बनाया जा सकता। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है।
एक टिप्पणी भेजें