मंगलवार, 8 अप्रैल 2025
संगीत सोम भाजपा विधायक गौमांस के व्यापारी है - गोपाल यादव
प्रदेश सचिव गोपाल यादव ने संगीत सोम पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि विवादों से घिरे और गौमांस व्यापार के आरोपी सोम सस्ती लोकप्रियता पाने की कोशिश कर रहे हैं। यह न केवल नेता का बल्कि पूरे समाजवादी आंदोलन का अपमान है।
सपा सांसद पर भाजपा नेता की टिप्पणी पर प्रदर्शन:इटावा में सपा कार्यकर्ताओं ने की संगीत सोम के खिलाफ FIR की मांग
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को इटावा कचहरी में प्रदर्शन किया।
भाजपा नेता संगीत सोम द्वारा राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को इटावा कचहरी में प्रदर्शन किया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य ने टिप्पणी को निंदनीय और आपत्तिजनक बताया। उन्होंने चेतावनी दी कि एफआईआर दर्ज न होने पर पार्टी सड़कों पर आंदोलन करेगी।
सपा नेताओं ने कहा कि प्रो. रामगोपाल यादव सभी दलों में सम्मानित हैं। उनके खिलाफ की गई टिप्पणी से लाखों कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं। किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए कलेक्ट्रेट में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रखीं।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
1 टिप्पणी:
भाजपा में ऐसे लोगों भरमार है
एक टिप्पणी भेजें