रविवार, 5 अप्रैल 2026
करणी सेना फेल क्षत्रिय सेना चुप काली सेना भागी - क्षत्रिय अभिषेक सिंह का आप्रेशन लंगड़ा के तहत एंकाऊटर
करणी सेना फेल क्षत्रिय सेना चुप काली सेना भागी - क्षत्रिय अभिषेक सिंह का आप्रेशन लंगड़ा के तहत एंकाऊटर
आजमगढ़ में 28 मार्च को अभिषेक सिंह को मुठभेड़ में गोली मारने की घटना पर परिजनों ने इसे 'फर्जी एनकाउंटर' बताया है।
पुलिस पर घर से उठाकर गोली मारने और सबूत मिटाने का आरोप।
SIT जांच और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।
जनपद के जीयनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चकलाल चंद गांव में पुलिस की कार्रवाई को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। बीते 28 मार्च को SOG और पुलिस टीम द्वारा अभिषेक सिंह नामक युवक को मुठभेड़ में गोली मारने की घटना ने अब तूल पकड़ लिया है। परिजनों ने इसे 'फर्जी एनकाउंटर' करार देते हुए पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
परिजनों के अनुसार, शनिवार को दिनदहाड़े SOG की टीम चकलाल चंद स्थित उनके घर में घुसी और अभिषेक सिंह को जबरन उठाकर ले गई। आरोप है कि शहर कोतवाली पुलिस ने बाद में इस घटना को पुलिस पर फायरिंग का रूप दिया और आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई दिखाते हुए अभिषेक के बाएं पैर में गोली मार दी। परिजनों ने दावा किया कि अभिषेक को घर से उठाया गया था, जबकि पुलिस इसे मुठभेड़ बता रही है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें