गुरुवार, 12 सितंबर 2019

महात्मा गांधी के विरोध का रवैया राष्ट्रविरोधी

बाराबंकी। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य परिषद सदस्य रणधीर सिंह सुमन एडवोकेट ने गुरूवार को जिलाधिकारी डाॅ. आदर्श सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष और अधिशाषी अधिकारी के विरूद्ध एक मांग पत्र सौंपा। जिसमें उन्होंने कहा है कि विगत सन् 1978 से निरंतर आयोजित होने वाले गांधी जयन्ती समारोह के कार्यक्रम हेतु नगर पालिका परिषद का मैदान और हाल आरक्षित किया जाता रहा है। लेकिन सत्तासीन लोग महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती के कार्यक्रम हेतु नगर पालिका परिषद का मैदान और हाल आरक्षित करने से मना कर रहे है। इससे यह साफ तौर पर जाहिर है कि सत्ता पर बैठे लोगों का महात्मा गांधी की विचारधारा से दूर दूर तक को कोई वास्ता नहीं है। एक ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महात्मा गांधी की विचारधारा को आत्मसात करते हुए स्वच्छता अभियान से आम आदमी को जोड़ने का प्रयास कर रहे है। यही नहीं सीएम योगी आदित्यनाथ महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती पर 48 घण्टे विधानसभा का विशेष सत्र चलाकर महात्मा गांधी की विचारधारा का अनुसरण करने की योजना बना रहे है। ऐसे में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष और अधिशाषी अधिकारी का महात्मा गांधी के प्रति रवैया राष्ट्र विरोधी प्रतीत होता है। उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी के हत्यारे नाथुराम गोडसे की विचारधारा का समर्थन करने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान पर दुःख प्रकट करते हुए उन्हें चेतावनी दी थी। जिसके बाद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने माफी मांगी थी। इन सबके के बावजूद कुछ तथाकथित भाजपा नेता एक बार फिर महात्मा गांधी को अपमानित करने का काम कर रहे है। वह भी तब जब भारत ही नहीं बल्कि पूरा विश्व महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती विश्व अहिंसा दिवस के रूप में मना रहा है। ऐसे में जनपद के कुछ गैर राजनीतिक एवं अपराधिक चरित्र वाले लोग कभी भगवान तो कभी महापुरूषों को अपमानित करने से नहीं चूकते। श्री सिंह ने डीएम डाॅ. आदर्श सिंह से मांग की है कि उक्त प्रकरण के संदर्भ में जल्द ही कोई निष्कर्ष निकालकर गांधी जयन्ती के कार्यक्रम हेतु नगर पालिका परिषद का मैदान एवं हाल आरक्षित का करने का निर्देश जारी करें।

रणधीर सिंह सुमन
9450195427

2 टिप्‍पणियां:

Unknown ने कहा…

महात्मा गाँधी जी का देश की आजादी मे महत्वपूर्ण योगदान है ।उनकी विचारधारा का विरोध किया जाना राष्ट्रवादी नही हो सकता संख्या बल के आधार पर जनभावनाओ का गला नही घोटा जा सकता साध्वी प्रज्ञा जैसे लोग देश मे अराजकता तो फैला सकते है पर शान्ति कायम करने मे यह गाँधी नही बन सकते ?

Unknown ने कहा…

देश को प्रज्ञा ठाकुर जैसी मानसिकता वाले लोगो ने ही बर्बाद करके रख दिया है सामाजिक विघटन के बीज समाज ऐसी मानसिकता रखने वाले लोग बोते है ?

Share |