शुक्रवार, 8 अप्रैल 2022
आसाराम के आश्रम एक लड़की की लाश मिली है
गोंडा स्थित आसाराम के आश्रम में मिली लड़की की लाश, मां ने बताया हत्या का कारण
आसाराम बापू के नाम से जाने जाने वाले आसुमल थाउमल हरपलानी आज भी नाबालिग लड़की के साथ रेप के मामले में दोषी पाए जाने के बाद आजीवन कारावास की सजा काट उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में स्थित आसाराम के आश्रम से एक लड़की की लाश मिली है। जिससे एक बार फिर हड़कंप मच गया है।
आसाराम के आश्रम एक लड़की की लाश मिली है। ऐसा बताया जा रहा है कि, 13 से 14 साल के बीच की उम्र की एक लड़की बीते कई दिनों से गायब थी और उसकी माता उनकी खोज में लगी हुई थी, लेकिन जब आज उस लड़की की लाश गोंडा के विमौर इलाके में स्थित आसाराम के आश्रम से मिली तो सब के होश उड़ गए। पुलिस ने आश्रम को फ़िलहाल सील कर दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया है कि, लड़की की माता का कहना है कि, वह 5 अप्रैल से लापता थी और लड़की का शव आश्रम में खड़ी एक कार से मिला है। कार से बदबू आने के चलते पुलिस को इस मामले की सूचना मिली और पुलिस ने वहां पहुंचकर लड़की का शव बरामद किया। पुलिस ने कहा है कि, फिलहाल लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है रिपोर्ट आने का इंतज़ार है।
जिस लड़की का शव मिला है उस लड़की की मां ने आरोप लगाते हुए कहा है कि, 'उनकी बेटी की हत्या मकान पर कब्जे को लेकर चल रहे विवाद के कारण की गई है। बेटी 5 अप्रैल को गायब हुई थी तब ही उन्होंने 3 लोगों के खिलाफ पुलिस में नाम दर्ज करते हुए मामला दर्ज कराया था। उनके पति भी दो साल से गायब हैं। उनके घर और आश्रम के बीच केवल 70 मीटर की दूरी है। लड़की रोजाना दीपक जलाने आश्रम में जाती थी और उन्होंने लड़की को आश्रम में ढूंढा भी था, लेकिन वो उन्हें वहां नहीं मिली थी। हालांकि, बाद में लड़की का शव आश्रम से ही बरामद हुई है। लाश मिलने के बाद लड़की की माँ का कहना है कि, मेरी बेटी की हत्या की गई है और उसका चेहरा काला पड़ा था मुझे शक है कि, उसपर तेजाब या वैसा कोई केमिकल डाला गया है।"
इस मामले की जाँच कर रहे अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि, 'पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद आगे की जांच शुरू हो गई है। फॉरेंसिक टीम आश्रम और गाड़ी की जांच कर रही है और जरूरी सैंपल कलेक्ट कर रही है। हालांकि, आसाराम के आश्रम से शव मिलने का ये पहला मामला नहीं है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
2 टिप्पणियां:
Hey thank you!!! I was seeking for the particular information for long time. Good Luck ?
I have to thank you for the efforts you’ve put in writing this site.
एक टिप्पणी भेजें