शनिवार, 17 दिसंबर 2022
बरेली कानून व्यवस्था - बदमाशों ने पुलिस चौकी में घुसकर सिपाही को गोली मारी
उत्तर प्रदेश के बरेली में अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस चौकी में घुसकर सिपाही को गोली मार दी. बदमाशों की फायरिंग में गोली लगने से सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल सिपाही खतरे से बाहर बताया जा रहा है. चौकी में अचानक फायरिंग की आवाज से हड़कंप मच गया. फायरिंग की घटना को अंजाम देकर बाइक सवार बेखौफ बदमाश मौके से फरार हो गए.
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें