शनिवार, 23 मार्च 2024

जो हुकूमत जनता के मौलिक अधिकार छीनती है उसे सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है - भगत सिंह

बाराबंकी ।जो हुकूमत जनता के मौलिक अधिकार छीनती है उसे सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। यह बात भगतसिंह ने कही थे आज सत्ता में बैठे लोगों ने जनता के उन अधिकारों को भी छीन लिया जो गुलाम भारत जनता को प्राप्त थे यह बात भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य परिषद सदस्य रणधीर सिंह सुमन ने भगत सिंह राजगुरु सहदेव के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए। पार्टी के जिला सचिव बृजमोहन वर्मा ने कहा कि साम्प्रदायिक व विघटन कारी ताकतों को परास्त करने के लिए पार्टी अयोध्या सीट पर अपना उम्मीदवार खडा करेगी। कोषाध्यक्ष शिवदर्शन वर्मा ने कहा कि संघी गिरोह की सरकार अब जांच के नाम दिल्ली के मुख्यमंत्री को पकड कर जेल में रखकर देश की राजधानी की सरकार चलवा रही है। लोकतंत्र का मजाक बनाया जा रहा है। पार्टी के सह सचिव प्रवीण कुमार ने कहा कि नए भारत का निर्माण भगत सिंह के विचारों के आधार पर हो चाहिए था किन्तु अफसोस है कि सावरकर के विचारों के आधार मुखविरों की सरकार चल रही है जिससे मेहनतकश आवाम भूखमरी का शिकार हो गई है। सभा का संचालन किसान सभा अध्यक्ष-विनय कुमार सिंह ने किया व अध्यक्षता मो कदीर ने किया ।सभा में नैमिष कुमार सिंह प्रेमचन्द पवन कुमार संदीप तिवारी राघवेन्द्र सिंह योगेश प्रताप सिंह राजकुमार मुनेश्वर बक्श आशीष महेंद्र यादव दीपक कुमार दिग्विजय यादव राजेश सच्चिदानंद श्रीवास्तव धर्मेन्द्र शर्मा ज्ञानेश्वर जितेंद्र श्रीवास्तव जित्तू भैया आदि प्रमुख लोगों ने चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कोई टिप्पणी नहीं:

Share |