शनिवार, 18 मई 2024

गुरु - चेला संवाद

गुरु - चेला संवाद ---------------------- गुरु-- "चेला, हिन्दू-मुसलमान एक साथ नहीं रह सकते।" चेला-- "क्यों गुरुदेव?" गुरु-- "दोनों में बड़ा अन्तर है।" चेला-- "क्या अन्तर है?" गुरु-- "उनकी भाषा अलग है...हमारी अलग है।" चेला-- "क्या हिन्दी, कश्मीरी, सिन्धी, गुजराती, मराठी, मलयालम, तमिल, तेलुगु, उड़िया, बंगाली आदि भाषाएँ मुसलमान नहीं बोलते...वे सिर्फ़ उर्दू बोलते हैं?" गुरु-- "नहीं...नहीं, भाषा का अन्तर नहीं है...धर्म का अन्तर है।" चेला-- "मतलब दो अलग-अलग धर्मों के मानने वाले एक देश में नहीं रह सकते?" गुरु-- "हाँ...भारतवर्ष केवल हिन्दुओं का देश है।" चेला-- "तब तो सिखों, ईसाइयों, जैनियों, बौद्धों, पारसियों, यहूदियों को इस देश से निकाल देना चाहिए।" गुरु-- "हाँ, निकाल देना चाहिए।" चेला-- "तब इस देश में कौन बचेगा?" गुरु-- "केवल हिन्दू बचेंगे...और प्रेम से रहेंगे।" चेला-- "उसी तरह जैसे पाकिस्तान में सिर्फ़ मुसलमान बचे हैं और प्रेम से रहते हैं?" ( अजगर वज़ाहत की कहानी )

2 टिप्‍पणियां:

सुशील कुमार जोशी ने कहा…

बिलकुल १०० आना सही बात |

बेनामी ने कहा…

धन्यवाद

Share |