बुधवार, 16 अक्तूबर 2024

रामलीला में कैदी बने वानरसेना और फिर फरार

रामलीला में कैदी बने वानरसेना और फिर फरार उत्तराखंड केहरिद्वार की रोशनाबाद जेल से रामलीला के दौरान फरार हुए दोनों कैदियों को अभी पुलिस पकड़ नहीं पायी है। पुलिस ने जेल से भागे दोनों कैदियों की मदद करने वाले एक व्यक्ति को दबोचा है। कैदियों ने जेल की 22 फीट ऊंची दीवार फांदने के लिए सीढ़ियों का इस्तेमाल किया। इस घटना के बाद जेल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगे हैं और छह जेल कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। घटना शुक्रवार रात की है जब हरिद्वार के रोशनाबाद जेल में रामलीला का आयोजन किया गया था। रामलीला के दौरान सुरक्षा व्यवस्था ढीली थी, जिसका फायदा उठाकर पंकज और रामकुमार नामक दो कैदी जेल की दीवार फांदकर फरार हो गए। कैदियों ने दीवार फांदने के लिए दो सीढ़ियों का इस्तेमाल किया था। कैदियों को दिए थे कपड़े और पैसे पुलिस जाँच में पता चला है कि सुनील नाम का एक व्यक्ति फरार कैदियों की मदद कर रहा था। सुनील ने कैदियों को पैसे और कपड़े मुहैया कराए थे। पुलिस का कहना है कि, 'सुनील को इस बात की जानकारी थी कि कैदी जेल से फरार हो चुके हैं, फिर भी उसने उनकी सहायता की।' जल्द गिरफ्तार होंगे आरोपी-एसएसपी हरिद्वार के एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि, 'इस मामले में सुनील को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।' उन्होंने आगे कहा कि, फरार कैदियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। सुनील के अलावा अन्य अभियुक्तों की पहचान की जा रही है, जिन्होंने इन कैदियों की मदद की। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

Share |