शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2025
महाकुंभ में नहाती महिलाओं के VIDEO बनाकर बेचे
महाकुंभ में नहाती महिलाओं के VIDEO बनाकर बेचे:60-70 अस्पतालों के स्त्री रोग विशेषज्ञों के CCTV हैक
प्रयागराज के एक यूट्यूबर समेत 3 लोगों को को गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर महाकुंभ में स्नान कर रही महिलाओं के वीडियो बनाकर यूट्यूब और टेलीग्राम पर अपलोड करने का आरोप है।
पुलिस को शक है कि इन लोगों ने देश के 60-70 अस्पतालों के CCTV कैमरों को हैक किया है। अस्पतालों के स्त्री रोग विशेषज्ञों के चैंबर में महिलाओं के चैकअप के वीडियो ये लोग लीक करते हैं।
इस केस में पुलिस ने महाराष्ट्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन्ही से पूछताछ के बाद प्रयागराज के यूट्यूबर चंद्रप्रकाश फूलचंद को गिरफ्तार किया गया है। चंद्रप्रकाश के चैनल पर महाकुंभ के 55 से 60 वीडियो अपलोड किए गए थे।
इस केस में महाराष्ट्र के लातूर से प्रज्वल अशोक तेली और सांगली से प्रज राजेंद्र पाटिल को गिरफ्तार किया गया है।
अहमदाबाद साइबर क्राइम डीसीपी लवीना सिन्हा ने बताया- जांच में पता चला कि तीनों ने महाकुंभ में स्नान करती महिलाओं के वीडियो दूसरे चैनलों को भी बेचे थे।
चंद्रप्रकाश फूलचंद खुद वीडियो बनाता। वीडियो अपने चैनल पर अपलोड करके ऑनलाइन बेचता था। आरोपी के टेलीग्राम चैनल पर 100 से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।
राजकोट के पायल हॉस्पिटल का CCTV हैक हुआ पायल अस्पताल का सीसीटीवी फरवरी-मार्च 2024 में हैक किया गया था। अस्पताल में महिलाओं के चेकअप के वीडियो बनाए गए और उन्हें बिक्री के लिए सोशल मीडिया साइटों पर पोस्ट किया गया। ये सभी वीडियो यूट्यूब और टेलीग्राम पर बिक्री के लिए डाले गए थे। इस केस में इसी गैंग पर शक है।
अहमदाबाद क्राइम ब्रांच की जांच में पता चला कि तीनों आरोपी यूट्यूब और टेलीग्राम चैनलों पर महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो बेच रहे हैं। इसके एवज में मोटी रकम कमाई। यह टेलीग्राम चैनल महाराष्ट्र के सांगली और लातूर से संचालित हो रहा था। टीम ने महाराष्ट्र और प्रयागराज में जांच की।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें