बुधवार, 3 सितंबर 2025

सुवरम सुधाकर रेड्डी की पत्नी ने अपनी सम्पत्ति जनता को समर्पित कर दिया

कम्युनिस्ट पार्टी के नेता कामरेड सुरवरम सुधाकर रेड्डी की पत्नी विजयलक्ष्मी ने घोषणा की है कि वे अपनी संपत्ति जनता को दान कर रही हैं। जनता और युवाओं की ज़रूरतों के लिए पैतृक भूमि – साढ़े चार एकड़ – दान करना वास्तव में एक आदर्शवादी कदम है। जीवनभर कामरेड सुधाकर रेड्डी ने जनता के लिए संघर्ष किया; मृत्यु के बाद उन्होंने अपना शरीर मेडिकल छात्रों के लिए दान किया। और अब उनकी संपत्ति भी जनता को समर्पित की जा रही है। सचमुच, ऐसे उदाहरण बहुत विरले होते हैं – और शायद केवल कम्युनिस्ट आंदोलन के नेताओं से ही संभव हैं। यह आज की युवा पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा और आदर्श है। जब आज के अधिकांश राजनीतिक नेता केवल जनता की संपत्ति लूटने की सोचते हैं, तब अपना जीवन, शरीर और संपत्ति पूर्ण रूप से जनता को समर्पित करना असाधारण और अनुकरणीय है। यह त्याग और प्रतिबद्धता की अद्वितीय विरासत है। कामरेड सुरवरम सुधाकर रेड्डी को लाल सलाम! ✊🚩

कोई टिप्पणी नहीं:

Share |