गुरुवार, 16 अक्टूबर 2025
संघ वाले यौन शोषण कर रहे:बाल स्वंयसेवकों तक को नहीं छोड़ते - अजय राय
संघ वाले यौन शोषण कर रहे:बाल स्वंयसेवकों तक को नहीं छोड़ते - अजय राय
उ प्र कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा- महात्मा गांधी से संघ की तुलना मत कीजिए। संघ हमेशा देशविरोधी गतिविधियों में लिप्त रहा है। यही संगठन था, जिसने महात्मा गांधी की हत्या की और देश को बांटने का काम किया। ऐसे संगठन को तत्काल प्रतिबंधित कर देना चाहिए। मैंने इसके लिए कल ही गृह मंत्री को पत्र लिखा है।
अजय राय ने कहा, संघ अपने बाल स्वयं सेवकों का यौन शोषण कर रहे हैं। केरल में IT इंजीनियर ने परेशान होकर अपनी जान दे दी।
अजय राय बलिया में महात्मा गांधी के शहर आगमन के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया और उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया।
अब 5 प्रमुख बयान पढ़िए...
महात्मा गांधी के शहर आगमन के 100वें वर्ष पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए अजय राय।
आरएसएस ने मानसिक, शारीरिक और यौन शोषण किया अजय राय ने कहा- RSS के स्वयं सेवक खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं। उदाहरण देते हुए कहा, “केरल के आईटी प्रोफेसर आनंद ने सुसाइड कर गया।'' उसने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि उसके साथ आरएसएस के नेता मानसिक, शारीरिक और यौन शोषण कर रहे थे। 26 साल का यह युवक अब नहीं रहा।
ऐसे संगठन को तुरंत प्रतिबंधित किया जाना चाहिए। यह देशविरोधी और समाजविरोधी संगठन है। ये अपने बाल स्वयंसेवकों तक को नहीं छोड़ते, उनके साथ भी शोषण करते हैं। मैंने कल ही गृह मंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि इस संगठन को प्रतिबंधित करते हुए कार्रवाई की जाए।
मस्जिद तोड़ना केवल ध्यान भटकाने का प्रयास अजय राय ने योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा- मस्जिदें तोड़ने के पीछे सिर्फ योगी आदित्यनाथ की केवल एक ही मंशा है कि प्रदेश में हिंदू-मुस्लिम का माहौल कैसे बनाया जाए। चाहे संभल हो, बहराइच, बरेली, कुशीनगर या चित्रकूट। हर जगह मस्जिदों को टारगेट करके तोड़ रहे हैं।
कुशीनगर के हाटा में खुद की जमीन पर मस्जिद बनाई थी, फिर भी उसे बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया। यह केवल महंगाई और भ्रष्टाचार से ध्यान भटकाने की कोशिश है। राज्य में जातिगत द्वेष फैलाना चाहते हैं।
महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करके दी श्रद्धांजलि।
संघ के गुंडों पर कब करेंगे खट-खट राय ने कहा- योगी कहते हैं कि प्रदेश में अपराधी डरे हुए हैं। छेड़खानी करने वालों को यमराज मिलेंगे, पर आजमगढ़ में 7 साल के बच्चे को मारकर बोरे में भर दिया गया। हमारे हरिओम बाल्मिीकी को पीट-पीटकर मार डाला गया। उसने हमारे राहुल गांधी का नाम लिया तो उसकी हत्या कर दी गई।
क्या यही है योगी राज की कानून व्यवस्था? जो आरएसएस के लोग युवाओं का शारीरिक, मानसिक और यौन शोषण कर रहे हैं, आखिर उनके साथ न्याय कब होगा? जनता जानना चाहती है कि योगी जी कब खट-खट करेंगे।
कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
यूपी में क्राइम चरम पर, योगी जी इस्तीफा दें अजय राय ने कहा- यूपी में क्राइम चरम पर है। योगी जी कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल हैं। उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए और वापस मठ में चले जाना चाहिए।
हम गांधी के अनुयायी, देश के खिलाफ बोलना भाजपाइयों का काम जब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष से पूछा गया कि राहुल गांधी विदेश में देश विरोधी बयान देते हैं, तो उन्होंने कहा- यह भाजपा का काम है, हमारा नहीं। हम महात्मा गांधी के सिद्धांतों का पालन करते हैं। राहुल गांधी देश का नाम ऊंचा करते हैं। भाजपा तो राष्ट्रपिता तक का सम्मान नहीं करती।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें