शुक्रवार, 30 जनवरी 2026
देश की वर्तमान परिस्थितियों में एकजुट संघर्ष का आह्वान-डी राजा
देश की वर्तमान परिस्थितियों में एकजुट संघर्ष का आह्वान
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के शताब्दी समारोह के समारोह के बाद पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद बैठक
आयोजित की गई।
अपने उद्घाटन भाषण में महासचिव डी राजा ने आगामी विधानसभा और संसद चुनावों में भाजपा को पराजित करने के उद्देश्य से सभी धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक शक्तियों को एकजुट होने का आल्वान करते हुए, देश की परिस्थितियों को समझकर संयुक्त संघर्ष छेड़ने की अपील की। उन्होंने घोषणा की कि केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी जैसे राज्यों में होने वाले चुनावों में भाजपा के खिलाफ सशक्त संघर्ष किया जाएगा।
साथ ही उन्होंने केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा 12 फरवरी को आहूत राष्ट्रीय स्तर की आम हड़ताल को भाकपा द्वारा पूर्ण समर्थन दिये जाने की चौषणा भी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पार्टी समर्थन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि हड्ताल में सक्रिय भूमिका निभाएगी।
डी. राजा ने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के शताब्दी समारोह के अवसर पर खम्मम में आयोजित विशाल जनसभा और राष्ट्रीय परिषद की बैठक पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरने वाली साबित हुई है। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ में पिछले सितंबर में आयोजित 25 वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद यह पहली राष्ट्रीय परिषद की बैठक थी।
वर्षों में अनेक त्यागों और संघर्षों के माध्यम से हमेशा जनता के पक्षा में खड़े रहकर संघर्ष किया है। खम्मम में आयोजित विशाल जुलूस और जनसभा ने कम्युनिस्ट पार्टी की ताकत को प्रदर्शित किया है। उन्होंने इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए तेलंगाना और आंध प्रदेश की पार्टी
इकाइयों को बधाई दी। डी. राजा ने कहा कि देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है और संवैधानिक मूल्यों पर लगातार हमला हो रहा है। संसद,न्यायपालिका और मीडिया जैसी संस्थाओं की स्वायत्तता को जानबूझकर समाप्त किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार असहमति की आवाजों को दबाने के लिए दमनकारी रवैया अपना रही है।
उन्होंने कहा कि मजदूरों, किसानों, कर्मचारियों और मध्यम वर्ग के अधिकारों पर अभूतपूर्व हमला हो रहा है। सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों का निजीकरण तेजी से किया जा रहा है और राष्ट्रीय संपत्तियाँ कारपोरेट घरानों को सौंपी जा रही है। इससे बेरोजगारी बढ़ी है और सामाजिक असमानता गहरी हुई है।
डी. राजा ने आह्वान किया कि आम लोग मोदी सरकार की करपोरेट-परस्त नीतियों के खिलाफ एकजुट हो और देश के संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए संघर्ष तेज करें। इसके साथ ही पार्टी को सांगठनिक रूप से मजबूत करने और जनांदोलनों को खड़ा करने और तेज करने पर भी निर्णय किये गये।
खम्मम में भाकपा शताब्दी समारोह के अंतर्गत आयोजित राष्ट्रीय स्तर की समापन जनसभा तथा तीन दिनों तक चली राष्ट्रीय परिषद की बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में डी. राजा ने राष्ट्रीय परिषद की बैठकों में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी। इस सम्मेलन में भाकपा के राज्य सचिव एवं विधायक के. सांधासिवाराव, राष्ट्रीय सचिव पल्ला वेंकट रेड्डी, रामकृष्ण पांडा, के. रामकृष्ण, राज्य सचिवालय सदस्य भागम हेमंत राव, खम्मम जिला सचिव दंडी सुरेश तथा बढ़ादि-कोठागुडेम जिला सचिव साबीर पाशा उपस्थित थे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें