रविवार, 1 फ़रवरी 2026

महिला अधिवक्ता की टोल प्लाजा कर्मचारियों ने पिटाई की - हालत नाजुक मुकदमा दर्ज

सोनभद्र में टोल प्लाजा कर्मियों ने अधिवक्ता और अन्य से की मारपीट, मह‍िला अध‍िवक्‍ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज सोनभद्र के लोढ़ी टोल प्लाजा पर जाम की जानकारी लेने गए नवीन सिंह और उनके साथियों पर टोल कर्मियों ने हमला कर दिया। सोनभद्र टोल प्लाजा पर मारपीट: अधिवक्ता समेत कई घायल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा। जाम पूछने पर टोल कर्मियों ने की मारपीट। अधिवक्ता आरती पांडेय की तहरीर पर केस दर्ज। घायल नवीन सिंह और गरिमा अस्पताल में भर्ती। लोढ़ी स्थित टोल प्लाजा पर लगे जाम के बारे में जानकारी लेने गए व्यक्ति नवीन सिंह निवासी राबर्ट्गंज की कर्मियों ने पिटाई शुरू कर दी। शोर सुनकर नवीन के साथी बीच बचाव करने गए तो उन पर भी हमला कर दिया। इससे नवीन और गरिमा सिंह घायल हो गई। उन्हें राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। इस मामले में अधिवक्ता आरती पांडेय की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Share |