सोमवार, 16 फ़रवरी 2026

उ प्र पुलिस के बढते कदम - कारचोर दारोगा

उ प्र पुलिस के बढते कदम - कारचोर दारोगा इटावा में सनसनी: दारोगा पर कार चोरी का मुकदमा दर्ज इटावा में पुलिस विभाग से जुड़ा एक मामला सुर्खियों में है। एक दारोगा के खिलाफ कार चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर से एक कार उठाई गई। बताया जा रहा है कि संबंधित दारोगा ठठिया थाना में तैनात हैं। जिस कार की चोरी का आरोप है, वह भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की प्रवक्ता सरिता यादव की बताई जा रही है। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि फोन पर गाड़ी ले जाने की बात स्वीकार करने का दावा किया गया है। पूरे मामले में मुकदमा थाना बकेवर में दर्ज किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Share |