शुक्रवार, 6 फ़रवरी 2026

एप्सटीन फाइल्स के बारे में कार्ल मार्क्स ने बहुत पहले से ही लिख दिया था-अरविंद राजस्वरुप

एप्सटीन फाइल्स के बारे में कार्ल मार्क्स ने बहुत पहले से ही लिख दिया था " हमारे पूंजीपतियों को ,मजदूरों की बहू बेटियों को अपनी मर्जी के मुताबिक इस्तेमाल करने से संतोष नहीं होता , वेश्याओं से भी उनका मन नहीं भरता इसलिए एक दूसरे की बीवियों पर हाथ साफ करने में उन्हें विशेष आनंद प्राप्त होता है।" यह 1848 में कार्ल मार्क्स ने "कम्युनिस्ट मेनिफेस्टो में" लिखा था । (सर्वहारा और कम्युनिस्ट' के चैप्टर से) Epstein Files में सामने आए भारतीय नाम: नरेंद्र मोदी विश्व गुरु दीपक चोपड़ा वेलनेस गुरु, जिनका नाम फाइलों में पाया गया। अनिल अंबानी भारतीय व्यवसायी, जिनका नाम फाइलों में सबसे अधिक बार आने वालों में से एक है। मीरा नायर फिल्म निर्माता, जिनका नाम 2009 की एक पार्टी के संदर्भ में आया। अनुराग कश्यप प्रसिद्ध बॉलीवुड निर्देशक, जिनका नाम ईमेल संवाद में सामने आया। नंदिता दास अभिनेत्री और फिल्म निर्माता। हरदीप सिंह पुरी केंद्रीय मंत्री, जिनका नाम ईमेल संवाद में सामने आया। छोटी-छोटी 12, 13 ,14 साल की लड़कियां, चेहरे से मासूमियत झांकती हुई , उम्र में अपने से तीन तीन ,चार चार गुना बड़े लोगों की गोद में बैठी है ,या ऐसी स्थिति में है जिसकी कल्पना भी कोई शरीफ व्यक्ति नहीं कर सकता। जो लोग हैं, वह समाज के 'बड़े-बड़े' लोग हैं। बड़े-बड़े इनवर्टेड कोमाज में। तस्वीर देखकर दिल खौलता है। कैसे भारत सरकार में बैठे सरकार से जुड़े लोग उस दरिंदे एपिस्टिन से बात कर सकते थे? अथवा उस गलीज़ को मेल कर सकते थे अथवा उससे कोई दलाली बट्टा करवा सकते थे? जरा उस दरिंदे के बारे में जाने। जेफरी एपस्टीन (Jeffrey Epstein) को मुख्य रूप से 2008 में सजा हुई थी। 30 जून 2008 को फ्लोरिडा (Florida) की एक राज्य अदालत में उसे दो आरोपों में गिल्टी प्लीड किया: एक नाबालिग (18 साल से कम उम्र की लड़की) से वेश्यावृत्ति के लिए प्रलोभन (procuring a child for prostitution) और वेश्या से संबंध बनाने का (soliciting a prostitute)। उस अपराधी को 18 महीने की सजा सुनाई गई, लेकिन एक विवादास्पद प्ली डील (plea deal) के तहत वह केवल लगभग 13 महीने जेल में रहा (जिसमें वर्क रिलीज़ की सुविधा भी शामिल थी)। बाद में 2019 में उसे नए संघीय आरोपों (sex trafficking of minors) पर गिरफ्तार किया गया था, लेकिन ट्रायल से पहले ही 10 अगस्त 2019 को जेल में उसकी मौत हो गई (आत्महत्या मानी गई)। हमारे भारतवासी कहते हैं वो भारत की पुरानी संस्कृति से जुड़े हुए हैं ! अब यहां तो मासूम बच्ची हैं। अधम नीचता की पराकाष्ठा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Share |