गुरुवार, 2 अप्रैल 2026

वित्तीय हालात खराब - उ प्र मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में वेतन वितरण नहीं - शर्मनाक कर्मचारियों को घसीटा गया

सीएम हेल्पलाइन के कर्मचारी लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे हैं। करीब 200 से ज्यादा कर्मचारी '1076 हाय-हाय' के नारे लगाते हुए मुख्यमंत्री दफ्तर की तरफ भागते हुए कूच कर रहे हैं। सुबह 9:30 बजे के करीब सुबह की शिफ्ट के कर्मचारी लोहिया पथ होते हुए मुख्यमंत्री दफ्तर की ओर भागने लगे। पहले पुलिस उन्हें रोक नहीं पाई। लोहिया पार्क पहुंचने तक में पुलिस ने उन्हें 4 बार रोकने की कोशिश की लेकिन रोक नहीं पाई। धीरे-धीरे पुलिस बल बढ़ता गया। उसके बाद लोहिया पार्क पार करते ही संगीत नाटक अकैडमी के सामने बैरिकेडिंग कर दी गई। यहां भी जब कर्मचारी नहीं रुके तो पुलिस वालों ने कर्मचारियों को बलपूर्वक घसीटकर सड़क किनारे करना शुरू कर दिया। एक कर्मचारी ने रोते हुए कहा कि हेल्पलाइन में काम के दौरान शोषण किया जाता है। ऑफिस में अंदर जाने से पहले फोन जमा करा लिया जाता है। सैलरी 15 रुपए हर महीने के लिए कही गई थी और केवल 7000 रुपए दिए जा रहे हैं। दो महीने की सैलरी भी रोककर दी जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Share |