लोकतंत्र को बचाना है-पुलिस दमन बंद करो।-दिनेश श्री रंगराजन
दिल्ली। कनॉट प्लेस में आल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन -आल इंडिया यूथ फेडरेशन के नेताओं, सदस्यों और समर्थकों की पुलिस द्वारा की गई बर्बर पिटाई की भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कड़ी निंदा करती है। पुलिस ने न केवल आल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के महासचिव दिनेश श्रीरंगराज, आल इंडिया यूथ फेडरेशन के महासचिव सुखजिंदर महेश्वरी और आल इंडिया यूथ फेडरेशन के अध्यक्ष रोशन सिन्हा के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया, बल्कि पुलिस हिरासत में होने के बावजूद आल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के दिल्ली यूनिवर्सिटी प्रभारी अनिकेत मेडके को थप्पड़ भी मारा। यह मानवाधिकारों का उल्लंघन है। देश के हर नागरिक को विरोध करने का अधिकार है। ज्ञानेश कुमार और संघ-भाजपा एन डी ए सरकार ने लोकतंत्र को हड़प लिया है और भ्रष्ट पैसे के दम पर सरकारों को हथिया लिया जाता है।
गिरफ्तार किए गए अन्य नेताओं में आल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन दिल्ली राज्य के मोहित, गुलाब, विशाल, श्रेया, कासिफ और अन्य राज्यों के साथी शामिल हैं।
लोकतंत्र को बचाना है।
पुलिस दमन बंद करो।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें