शनिवार, 24 अक्टूबर 2026
दादा गजेंद्र सिंह कांग्रेस के श्रेष्ठ विधायकों में एक थे-मो मोहसिन
बाराबंकी। दादा गजेंद्र सिंह कांग्रेस के श्रेष्ठ विधायकों में एक थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में संजय सेतु घाघरा घाट पुल का निर्माण सुमली नदी पर पुल सूरतगंज में राजकीय इंटर कालेज रामनगर डिग्री कॉलेज तहसील रामनगर का निर्माण सहित क्षेत्र त का सर्वांगीण विकास किया था। यह उद्गार व्यक्त करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मो मोहसिन ने दादा गजेन्द्र सिंह के पैतृक गाव हसनपुर पहाड़पुर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज रामनगर विधानसभा छेत्र से कांग्रेस का विधायक होता तो बुढ़वल चीनी मिल से लेकर बड़ी संख्या में व्यापक विकास हुआ होता देश के वास्तविक विकास के लिए आज समय की आवश्यकता है कि देश को विकास के पथ पर ले जाने के लिए कांग्रेस लाओ और देश को आगे बढ़ाओ। यही दादा गजेंद्र सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वही दादा गजेंद्र सिंह के पुत्र भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य परिषद सदस्य रणधीर सिंह सुमन ने कहा की जब दलित रक्षा मंत्री बाबू जगजीवन राम थे तब उन्होंने पाकिस्तान का विभाजन करवाकर बांग्लादेश का निर्माण करा दिया था वही वर्तमान में रक्षा मंत्री निंदा नाथ पाकिस्तान के खिलाफ निंदा करते ही रह जाते है। आज देश को संघी गिरोह से मुक्त कराकर दादा गजेन्द्र सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्रद्धांजलि सभा को पूर्व मंत्री स्व हुकुम सिंह के पौत्र शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा की जिस तरह से मेरे बाबा स्व हुकुम सिंह ने बहराइच का विकास कराया था उसी तरह से दादा गजेन्द्र सिंह ने बाराबंकी का विकास कराया। उनके बताए हुए ईमानदारी के रास्ते पर चल कर राजनीति को नई दिशा देने की आवश्यकता है यही उनको श्रद्धांजलि होगी। सभा को नेक चंद्र त्रिपाठी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सचिव ब्रजमोहन वर्मा, राज्य परिषद सदस्य प्रवीण कुमार, शिवदर्शन वर्मा, सुप्रसिद्ध पत्रकार मो तारिक ख़ान, महंत बी पी दास बाबा जी, रसीद मसौली, मो क़दीर, संजीव मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी अमर नाथ मिश्रा, प्रधान रमाकांत मौर्य, शीतला बक्श सिंह, डॉ प्रदीप कुमार, नवीन सेठ, भाजपा नेता उमाशंकर वर्मा, पसमांदा समाज राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसीम राइन, शैलेंद्र बहादुर सिंह, वीरेंद्र विक्रम बहादुर सिंह दद्दू आदि प्रमुख लोगो ने श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित किया। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता जिला टैक्स बार एसोसिएशन अध्यक्ष पवन कुमार वैश्य ने किया। कार्यक्रम का संचालन सरदार भूपिन्दर पाल सिंह शैंकी ने किया।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें