बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

चुनाव में 'वोट चोरी' और 'चुनाव चोरी' वाली चुनावी प्रक्रिया का विरोध करें -दिनेश वाष्र्णेय

चुनाव में 'वोट चोरी' और 'चुनाव चोरी' वाली चुनावी प्रक्रिया का विरोध करने के लिए एक नवंबर को इंडिया गंठबंधन की रैली रामलीला मैदान में अधिक से अधिक संख्या में लोग पहुंचे।प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी दिल्ली राज्य के सचिव प्रो. दिनेश वार्ष्णेय ने बात कही। ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर आज 28 अक्टूबर को 'इंडिया' गठबंधन की दिल्ली राज्य इकाइयों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उनके साथ कांग्रेस के महासचिव अनिल भारद्वाज, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी दिल्ली राज्य के सचिव अनुराग सक्सेना, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लेनिनवादी की श्वेता, राष्ट्रीय जनता दल के प्रो. नवल, आर एस पी के आर.एस. डागर और फॉरवर्ड ब्लॉक के सचिव धर्मेंद्र कुमार वर्मा भी मौजूद थे। इस कॉन्फ्रेंस के जरिए दिल्ली के मुख्य चुनाव आयुक्त से मांग की गई कि वे मृत व्यक्तियों को छोड़कर बाकी सभी मतदाताओं की सूची तैयार करें। साथ ही, दिल्ली और आसपास के लोगों से अपील की गई कि वे 1 नवंबर को सुबह 11:00 बजे रामलीला मैदान में आयोजित 'लोकतंत्र बचाओ रैली' में शामिल हों।

कोई टिप्पणी नहीं:

Share |