रविवार, 29 नवंबर 2026
भारतीय जनता पार्टी को परास्त करो- डी राजा
भारतीय जनता पार्टी को परास्त करो- डी राजा
आल इंडिया किसान सभा की मंत्रिय परिषद को सम्बोधित करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव डी राजा ने कहा कि आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात हुई है जिसमें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के साथ चुनाव लडने की बात हुई। डी. राजा ने कहा कि वे चुनावी लड़ाई से पीछे नहीं हटेंगे और भाजपा शासन के खिलाफ एकजुट संघर्ष में अखिलेश यादव के नेतृत्व का समर्थन करते हैं। उन्होंने बताया कि सभी धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक दलों को मिलकर काम करना चाहिए, जिस पर अखिलेश यादव ने सहमति जताई और आगामी चुनावों में साथ मिलकर काम करने की बात कही।
राष्ट्रीय सचिव डा गिरीश शर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी के साथ चुनाव लड़कर पार्टी
लडेगी।
आंध्र प्रदेश के पार्टी के वरिष्ठ नेता रामकृष्णा
ने बताया कि उ प्र में योगी सरकार अवश्य चुनाव में परास्त होगी।
मीटिंग में किसान सभा प्रदेशाध्यक्ष इम्तियाज बेग महामंत्री राजेंद्र यादव पूर्व विधायक छीत्तर सिंह रणधीर सिंह सुमन दीना नाथ त्रिपाठी विनय कुमार सिंह रामकिशोर राधेश्याम मुकुट सिंह ओमप्रकाश हरवीर सिंह अजेय मिश्रा उमेश
आदि प्रमुख नेता थे।
पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव के साथ वार्ता में डी राजा महासचिव भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी डा गिरीश शर्मा आंध्र प्रदेश प्रदेश के पार्टी के वरिष्ठ नेता रामकृष्णा व पार्टी के कार्यवाहक सचिव रामचन्द्र सरस मौजूद थे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें