आरआरएस लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
आरआरएस लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 7 मार्च 2016

काश ! यही इलाज मोहन भागवत का कर देते

अरुण जेटली ने कहा कि जब कन्हैया जेल से निकलकर आए, तो उन्हें तिरंगा दिखाकर भारत माता की जय बोलना पड़ा। यह टिप्पणी करते समय अरुण जेटली को यह याद नहीं रहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मुख्यालय पर तिरंगा झंडा नहीं फहराया जाता है और जब राष्ट्रिय ध्वज तिरंगा तय हुआ था तो संघ ने जमकर विरोध किया था. भारतीय संविधान की प्रस्तावना से लेकर राष्ट्रीय ध्वज तक संघ और उसके संगठन नहीं मानते हैं. संविधान के अनुसार देश धर्मनिरपेक्ष है और संघ उसको हिन्दू राष्ट्र के रूप में बदल देना चाहता है. तिरंगे झंडे का कभी भी विरोध कम्युनिस्ट पार्टियों ने नहीं किया है. 1947 तक के संग्राम में जो भी कम्युनिस्ट पार्टी का समर्थक या सदस्य था वह जेल गया था. उस समय संघ के गुरु गोलवलकर से लेकर आजादी के बाद तक संघ अंगेजों की ही वकालत में लगा रहा. पता नहीं क्या हो गया है कि इन नेताओं को सफ़ेद झूठ बोलते समय भी जरा सा भी लज्जा और एहसास नहीं होता है. महात्मा गाँधी से विचारों का विरोध तो हो सकता है लेकिन हत्या जैसे जघन्य अपराध को आप ही की विचारधारा को मानने वाले लोगों ने किया और आज भी गोडसे वाद का समर्थक संघ है. आजादी की लड़ाई में ब्रिटिश साम्राज्यवाद के खिलाफ कम्युनिस्टों का महत्वपूर्ण योगदान है लेकिन धर्म के आधार के ऊपर देश विभाजन का सिद्धांत संघ का ही है. अब इतिहास के पन्नो को झुठलाने का काम सुनियोजित तरीके से संघ परिवार कर रहा है. उसी का एक हिस्सा अरुण जेटली का बयान है. कम्युनिस्ट किसी की चरित्र हत्या व झूठे लांछन लगाने का काम नहीं करते हैं. गाँधी और नेहरु की चरित्र हत्या का काम गोडसेवादी आज भी कर रहे हैं.
अगर कन्हैया को फर्जी मामले में जेल भेजने से राष्ट्रवाद पैदा हुआ है तो मोहन भागवत से लेकर उनके मानने वाले सभी लोगों को अरुण जेटली जी जेल की यात्रा करा दीजिये शायद उनके अन्दर देश भक्ति और राष्ट्र प्रेम जाग्रत हो जाए और वह भी इच्छा पूरी हो जाए की आजादी की लड़ाई में जेल नहीं जा पाए थे. अब वह हसरत पूरी हो जाए.
पूंजीपतियों की गुलाम सरकारों की वकालत आप कर सकते हैं, कम्युनिस्ट नहीं. इस देश के अन्दर रहने वाले लोगों का देश और उनकी जीवन पद्धतियों के अनुसार उनको रहने का अधिकार है. उनकी व्यवस्था में आपको कोई हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं है. आप सभी लोग अम्बानी, अडानी के मुनाफे को बढाने के लिए कार्य करते रहिये. मेनगे, बेरोजगारी, भूंख, शोषण, अत्याचार के सम्बन्ध में आप के पास कोई कार्य योजना नहीं है, इसीलिए आप सभी लोग देशभक्तों को देशद्रोही साबित करने का भरपूर प्रयास करते हैं जिससे अंग्रेजों की मुखबिरी करने जैसे मामलों से मुक्ति मिल सके लेकिन यह मुक्ति नहीं मिल सकती है. आज भी आपका चरित्र बदला नहीं है. आप कॉर्पोरेट सेक्टर से गुलाम हैं और गुलामी करके खुश रहिये. 

सुमन 
मथुरा। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने रविवार को जवाहार लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) विवाद पर वामदलों पर हमला बोलते हुए उन्हें देश विरोधी करार दे डाला। उत्तर प्रदेश के मथुरा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के युवा संगठन भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) के राष्ट्रीय अधिवेशन में बोलते हुए जेटली ने कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी महात्मा गांधी का विरोध करती थी और वे भारत को स्वायत्ता दिए जाने के खिलाफ थे।
उन्होंने आगे कहा कि जब भारत को स्वतंत्रता मिली तो सभी वाम दल लोकतंत्र के खिलाफ थे। वाम दल भारत के हिंसक बटवारे में विश्वास रखते हैं। देश के खिलाफ बोलने की परंपरा में ये दल विश्वास रखते हैं। देश में जब आपातकाल लगा था, तब वामदल ही थे जिन्होंने कांग्रेस का इस कदम पर समर्थन किया था।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बगैर जेटली ने कहा कि मुख्य विपक्षी दल जेएनयू विवाद पर गंदी राजनीति कर रहा है। इसी हफ्ते जेल से छूटने के बाद जेएनयू में कन्हैया कुमार के भाषण पर टिप्पणी करते हुए वित्तमंत्री ने कहा कि यह विचारधारा कि लड़ाई है जिसमें भाजपा की जीत हुई है।
उन्होंने कहा, जब कन्हैया जेल से निकलकर आए, तो उन्हें तिरंगा दिखाकर भारत माता की जय बोलना पड़ा। यह हमारी वैचारिक जीत थी। बीजेवाईएम के इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने जेएनयू मुद्दे पर विपक्ष पर जमकर हमला बोला। शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला
- See more at: http://www.patrika.com/news/india/left-parties-don-t-believe-in-democracy-says-fm-arun-jaitley-1199777/#sthash.5KJTK882.dpuf

रविवार, 19 दिसंबर 2010

संघियों ने मंदिर तोडा, अपने नेता की हत्या की


भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय में स्थित शिव पार्वती मंदिर को इन्ही लोगो ने तोड़ डाला। मंदिर और हिन्दू धर्म के ठेकेदार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ व उसके अनुवांशिक संगठन भाजपा ने शिव पार्वती मंदिर को तोड़ कर वहां पर मीडिया सेंटर बनाने जा रहे हैं। यदि यही हरकत किसी अन्य ने की होती तो अब तक यह संघी गला फाड़-फाड़ कर हल्ला गुल मचा रहे होते इनके चाटुकार पत्रकार बड़े-बड़े आलेख लिख रहे होते। समाचार चैनलों पर हिन्दुवों को उकसाने के लिए इनके नेता विलाप कर रहे होते। अगर कहीं अल्पसंख्यक समुदाय की हवा इधर आ गयी होती तो यह अफगानिस्तान से लेकर मिश्र होते हुए पकिस्तान बंगलादेश तक तलवार भांज रहे होते लेकिन जब नरेंद्र मोदी ने 30000 मंदिर गुजरात में तुडवाये तो आर एस एस का हिन्दुवत्व नरेंद्र मोदी का यशोगान कर रहा था।
महात्मा गाँधी की हत्या के बाद मानववादी समाजवाद के प्रणेता पंडित श्री दीन दयाल उपाध्याय की हत्या भी इन्ही संघियों ने की थी। अजमेर शरीफ बमकांड के अभियुक्त सुनील जोशी की भी हत्या अब इन्ही संघियों ने कर दी है। सुनील जोशी के पकडे जाने से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के आतंकवादी स्वरूप का पर्दाफाश हो जाता और असली चेहरा जनता के सामने आ जाता। अपने आतंकवादी स्वरूप को छिपाने के लिए संघ के लोग सुनील जोशी की हत्या करने में जरा भी हिचक नहीं दिखाई । कंधमाल गुजरात के नरसंहारों से लेकर सिख नरसंहार तक इन हिन्दुवत्व वादी शक्तियों का चेहरा नरपिशाच जैसा हो गया है।

सुमन
लो क सं घ र्ष !

शनिवार, 20 नवंबर 2010

बम विस्फोटों का मास्टर माइंड

हरिद्वार से हैदराबाद की मक्का मस्जिद बम ब्लास्ट के आरोपी व भगवा आतंकवादी स्वामी असीमानंद उर्फ़ ओमकारानंद को सी.बी.आई ने परमहंस आश्रम से गिरफ्तार कर लिया है। परमहंस आश्रम के संस्थापक स्वामी ब्रम्हानंद की भी गिरफ्तारी की गयी। ओमकारानन्द का असली नाम जतिन चटर्जी है। अभिनव भारत अभियान का संचालक भी है। साध्वी प्रज्ञा सिंह की गिरफ्तारी के बाद से यह कथित भगवा आतंकवादी फरार चल रहा था। इसकी तलाश महाराष्ट्र व राजस्थान ए.टी.एस को भी थी। आतंकी घटनाओ को अंजाम देने में स्वामी असीमानंद मास्टर माइंड था।
देश के अन्दर आरएसएस दहशतगर्दी फैलाने में सबसे आगे है किन्तु आरएसएस के खिलाफ सिमी जैसे संगठन के ऊपर की गयी कार्यवाही करने की आवश्यकता है। यह बात गोवर्धनपुरी के शंकराचार्य स्वामी अधोछ्जानन्द देव ने लखनऊ में प्रेस को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आरएसएस के खिलाफ सख्त कार्यवाई करने की जरूरत है जिससे उसके राष्ट्र विरोधी कार्यों के ऊपर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद् ने राम मंदिर निर्माण के लिए बहुत सारी संपत्ति इकठ्ठा की जिसको उसके नेतागण डकार गए हैं और इसीलिए विश्व हिन्दू परिषद् इस विवाद को बनाये रखना चाहती है। विश्व हिन्दू परिषद् राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का अनुवांशिक संगठन है।


सुमन
लो क सं घ र्ष !
Share |