sunil kumar dutta लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
sunil kumar dutta लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 14 मई 2012

खुदा ही जिम्मेदार है


खुदा ही जिम्मेदार है


हर एक जुर्म नाम है
जो नाम
संगसार है
वो नाम बेकुसूर है

कुसूरवार भूख है
जो मुद्दों से
रायफिल है ,
चीख है
पुकार है यही गुनहगार है

नही ये भूख तो
किसी महल की पहरेदार है
गरीब ताबेदार है

गुनहगार है महल
मगर महल तो खुद
सियासतों का इश्तहार है
सियासतों के इर्द ग्रिड भी
कोई हिसार है

अजीब इन्तिशार है
न कोई चोर
चोर है
न कोई साहूकार है
ये कैसा कारोबार है
खुदा की कायनात का
खुदा ही जिम्मेदार है .....
-निदा फाजली
Share |