बुधवार, 3 नवंबर 2010

आधा तीतर आधा बटेर : कांग्रेस लड़ेगी संघ के खिलाफ जंग


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिल्ली अधिवेशन में वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने आर.एस.एस और अनुवांशिक संगठन के आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त होने के खिलाफ जंग की घोषणा की है। वहीँ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी ने सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ जंग की घोषणा की है। लेकिन दुनिया में आतंकवादियों के सरगना अमेरिका की फैन कांग्रेस भी है और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ भी। अमेरिकियों का नाम जहाँ भी आयेगा वहां यह दोनों ताकतें एक नजर आएँगी। आजादी के बाद कांग्रेस का साम्प्रदायिकता के सवाल पर चरित्र ही बदल गया है। आर.एस.एस के ट्रेंड लोगों ने नियोजित तरीके से नियोजित तरीके से कांग्रेस में घुसकर उसको भी सॉफ्ट हिन्दुवत्ववादी संगठन बना दिया है। जब बाबरी मस्जिद का ध्वंस हो रहा था तो कांग्रेसी प्रधानमंत्री चुप-चाप बैठा रहा और जब मस्जिद का ध्वंस हो गया तो उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगा दिया। महात्मा गाँधी की हत्या से लेकर श्रीमती इंदिरा गाँधी व राजीव गाँधी की हत्या तक में साम्राज्यवादी शक्तियों का हाथ रहा था। आज उसी साम्राज्यवादियों के मसीहा जिसके हाथ इराक से लेकर अफगानिस्तान तक खून से रंगे हैं। बराक हुसैन ओबामा का स्वागत करने के लिए केंद्र सरकार पलके बिछाये बैठी है। दुनिया में साम्राज्यवादी ताकतों से किसी भी जनगण का फायदा नहीं हुआ है। लेकिन उनके अनुयायी यह सोचते हैं कि इससे वह देश का भला कर लेंगे। लुटेरे हमेशा लूट के जाते हैं।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अधिवेशन में राष्ट्रमंडल खेलों के भ्रष्टाचार से लेकर आदर्श सोसाइटी घोटाले तक की कोई चर्चा नहीं की गयी। जिससे यह भी साफ़ हो रहा है कि कांग्रेस ने अपने सभी नेताओं को भ्रष्टाचार करने की और घोटाले करने की खुली छूट दे रखी है। कांग्रेस ने केन्द्रीय सतर्कता आयोग का मुख्य आयुक्त पी.जी थामस को नियुक्त किया है कि सारे घोटालों को उनसे अच्छे तरीके से कोई दबा नहीं सकता है।

सुमन
लो क सं घ र्ष !

3 टिप्‍पणियां:

डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक' ने कहा…

सार्थक आलेख!
--
आपको और आपके परिवार को
ज्योतिपर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ|

डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक' ने कहा…

सार्थक आलेख!
--
आपको और आपके परिवार को
ज्योतिपर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ|

डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक' ने कहा…

सार्थक आलेख!
--
आपको और आपके परिवार को
ज्योतिपर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ|

Share |