बुधवार, 10 जनवरी 2024

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान बीमार लखनऊ के मेयो अस्पताल में भर्ती

अतुल कुमार अंजान गंभीर रुप से बीमार होने के कारण मेयो अस्पताल गोमती नगर लखनऊ में भर्ती है। अतुल कुमार अंजान वरिष्ठ भारतीय कम्युनिस्ट नेता और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव हैं । वह अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव भी हैं । एक कुशल वक्ता और अच्छे लेखक भी है सामाजिक कार्यकर्ता है , राजनीतिज्ञ उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा लखनऊ से राज्य बोर्ड स्कूल और स्नातक, स्नातकोत्तर और फिर एलएलबी की पढ़ाई क्रमशः 1967, 1972, 1976 और 1983 में लखनऊ विश्वविद्यालय से की। 1978 तक, अंजान ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के उत्तर प्रदेश राज्य व राष्ट्रीय अध्यक्ष थे । घोसी (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) में कई बार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार रहे है। 1980 के दशक की शुरुआत तक उत्तर भारत में कम्युनिस्टों का गढ़ बना रहा, लेकिन 1990 के दशक के बाद कम्युनिस्टों ने वहां से अपनी जमीन खो दी, लेकिन फिर भी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने अतुल कुमार को मैदान में उतारा। आम चुनाव, 2014 में घोसी से सीपीआई उम्मीदवार थे और उन्होंने 1998 से घोसी से लोकसभा चुनाव लड़ा। 20 साल की उम्र में, अंजान नेशनल कॉलेज स्टूडेंट्स यूनियन के अध्यक्ष के रूप में चुने गए। छात्रों की चिंताओं को उठाने के लिए लोकप्रिय अंजान ने लगातार चार वर्षों लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष रहे । आधा दर्जन भाषाओं में एक प्रतिभाशाली वक्ता, अंजान अपने इंटर के दिनों में ही आल इण्डिया स्टूडेंट्स फेडरेशन में शामिल हो गए। वह उ प्र के प्रसिद्ध पुलिस-पीएसी विद्रोह के प्रमुख नेताओं में से एक थे। अंजान ने अपने राजनीतिक सफर के दौरान चार साल नौ महीने जेल में भी बिताए। उनके पिता डॉ एपी सिंह एक अनुभवी स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने एचएसआरए (हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन) की गतिविधियों में भाग लिया था, जिसके लिए उन्होंने ब्रिटिश जेल में लंबी सजा काटी थी। बिहार के भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव रामनरेश पांडेय एक प्रतिनिधि मंडल के साथ आए हैं विभिन्न जिलों के नेता गण देखने आ रहे हैं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव कल डी राजा आ रहे हैं डाँ ए ए खान अध्यक्ष आल इण्डिया तंजीम ए इंसाफ कल आ रहे हैं बाराबंकी से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य परिषद सदस्य रणधीर सिंह सुमन जिला सचिव बृजमोहन वर्मा राज्य कौंसिल सदस्य प्रवीण कुमार व श्याम सिंह एडवोकेट आदि लोग मेयो अस्पताल लखनऊ में उपस्थित रहै है .

6 टिप्‍पणियां:

C.p.i aituc rajy krmchri mahsang sambeda outsorsing srmik mhasang ने कहा…

कामरेडअतुलजी प्रदेशसीपीआईसेजनपदगोण्डाकेप्रभारीबहुतसमयरहेजबजनपदगोण्डाबलरामपुरएकरहा।इसजनपदकेबलरामपुरलोकसभाछेत्रकेप्रत्याशीरहेइसजनपदकेहरजगहवेपरिचितरहेहै।हमजल्दसेजल्दउनकेस्वस्थ्यहोनेकीकामनाकरतेहै।

बेनामी ने कहा…

Hoping for full and speedy recovery of our esteemed leader Com. Atul Kumar Anjan .Swaran Singh Virk , Sirsa ,Haryana .

बेनामी ने कहा…

अतुल जी जल्द अच्छे होकर हम नौजवानों के जोश को आगे बढाने के लिए हम लोगो के बीच उपस्थित होंगे लाल सलाम

बेनामी ने कहा…

Atul ji आप जलद स्वस्थ हो... मनोकामना...Red salute to you..

बेनामी ने कहा…

अतुल जी आप जलद स्वस्थ हो.... कॉ. मनोज काळे.. वणी जिल्हा यवतमाळ. महाराष्ट्र . लाल सलाम.

C.p.i aituc rajy krmchri mahsang sambeda outsorsing srmik mhasang ने कहा…

अतुलकुमार जी फिर में मेभर्तीचलरहेहै।वे कुछठीकहै सभीकोपहचानकरबातभीकररहेहै।जल्द-से-जल्दस्वस्थ्यहोनेकीकामना।

Share |