गबन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
गबन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 10 जुलाई 2015

आइपीएस अफसर ने सरकारी गवाह--------------------------

Displaying samir.jpg
कर्णाटक मुहकमत के आला अफसर आइपीएस  अलोक कुमार का नाम सुर्ख़ियों में है.करोड़ों रुपये गबन के मामले में तो अफसरों के नाम बारहा आते रहते है और इसी के चलते अफसरान माजुल भी किये जाते है.लेकिन फिर से दुबारा रुजू भी किये जाते है.ऐसे कई अफसर है जिन्होंने बेशर्मी की हद्द पार की हुयी है. अलोक कुमार अब लॉट्री कुमार बन चूका है.करोड़ों के लॉट्री घोटाले का सरदार अलोक कुमार  के खिलाफ  सबूत हासिल हो चुके है खैर  अब तो अलोक कुमार ने नौकरी से हाथ धो लिया है.लेकिन आइपीएस जब आयजीपी बन कर अपने फराईज़ को अंजाम देता रहता है किस तरह का ज़ुल्म भी करता है इस तरफ ना तो मीडिया देखती है ना कोई इंसानी हुकूक की तंज़ीम इस पर बात करना पसंद करती है.आजीपी के ऊँचे ओहदे पर फ़ाइज़ होकर किस तरह की जेहनियत भी ये अफसर रखता है इसका पर्दा फाश तब हुआ जब हुबली सिमी मामले में गिरफ्तार सतरा और अदालत से बाइज्जत रिहाशुदा  नौजवानों में से एक सादिक समीर ने हाल ही में मुनक्कद प्रेस कोन्फेरेंस के दौरान इस बात का खुलासा किया के कैसे आजीपी अलोक कुमार ने झूट मुठ का मुकद्दमा बना कर फंसाया और धमकी भी दी के अगर तू सरकारी गवाह बन कर दीगर अफरादों के खिलाफ गवाही नहीं देगा तो तुझे भी इस केस में मुलव्विस किया जाएगा.लेकिन सादिक समीर ने ये कहा के मै किसी को भी नहीं जानता तो कैसे झूटी गवाही दूँ.....
मामला एहि नहीं रुका समीर सादिक ने इंकार किया तो पहले छोड़ दिया गया.फिर अचानक एक दिन रात साढ़े बारा  बजे न्यू गुरुपणपाल्ल्या जहा पर सादिक समीर रिहाइश पजीर है उस इलाके को सीज़ किया गया सौ डेढ़ सौ पोलिस तैनात कर पुरे मोहोल्ले की नाका-बंदी की गयी.बिजली को भी निकाला गया और समीर के घर पर सर्च लाइट मारे गए.और एक बड़ी जीप में आयजीपी  आइपीएस अलोक कुमार पूरी मीडिया को लेकर तशरीफ़ लाये और घर पर रेड किये उस वक़्त बीवी और छोटी बच्ची के साथ समीर सादिक मौजूद थे.घर में एक तरह का खौफ का माहोल था पुरे मोहोल्ले में भी एक खौफ का माहोल बनाया गया.देखिये कैसे माहोल बनाकर गिरफ्तारी अमल में लायी जाती है.ताके अवाम भी सोचने पर मजबूर हो जाती है के जो शख्स हमारे दरमियान था वो आतंकवादी ही था....!!
गिरफ्तारी अमल में आई.फिर तहकीकात भी शुरू हुयी.जब के पहले से अलोक कुमार को ये मालुम था के समीर सादिक का इस केस से कोई ताल्लुक नहीं.फिर पूछताछ के दौरान अलोक कुमार ने दबाव और धमकी शुरू की के छोड़ देता हूँ अगर तू इनके खिलाफ गवाही देगा तो...फिर वही समीर सादिक ने दौराया ''मै किसी को भी नहीं पहचानता तो कैसे इनके खिलाफ गवाही दू....समीर सादिक के घर से मज़हबी किताबों को बतौर सबूत बरामद किया गया था और इसी को मुल्क के खिलाफ पढ़ाई जानेवाली किताब ऐसा  दस्तावेज होने की बात को दर्ज किया गया.इन किताबों में खास कर दुआओं की किताबे हदीस,कुरानी आयात,तारीखे इस्लाम बुजुर्गों के वाक़ियात ,सीरत उन नबी की किताबे मौजूद थी.लेकिन यहां पर पूछनेवाला कौन था.'' आगे समीर सादिक ने ये भी बात कही के मै किस बात पर उनसे ऐतजाज करता मै खुद इतना डर गया था की मुझे क्या करना या किया जा रहा समझ में नहीं आ रहा था.पूरा मोहल्ला खौफ  के साये में था...पुलिस की चहल पहल कई दिनों तक चलती रही...तक़रीबन आठ साल बाद रिहाई नसीब हुयी....तब तक पूरा खत्म हो चूका था....आज भी लोग सलाम का जवाब भी देना मुनासिब नहीं समझते......रिश्तदारों ने तो कब के ताल्लुक काट दिए है...रोजी रोटी का मसला  इम्तेहान बन कर आन पढ़ा है.बच्चों के साथ कैसे ज़िन्दगी गुज़ार दूँ......बताईये कहते कहते सादिक समीर सय्यद रो पड़े...उनके आंसुओं ने इस मिल्लत की बेहिसी को एक बार फिर उजागर कर दिया.लेकिन कोई फायदा नहीं.इसलिए यंहा आंसुओं और जज़्बातों की कोई कदर नहीं.....सिर्फ पैसा बोलता है...
रियासत में दहशत गर्द सरगर्मियों के इलज़ाम में गिरफ्तारी के बाद अदालत से बाइज्जत बरी किये गए  सय्यद सादिक समीर ने यहा अपनी प्रेस कोन्फेरेंस  के दौरान रियासत के आइपीएस अफसर अलोक कुमार का भण्डा फोड़ करते हुए कहा के इन्हे २००८ में  जब रियासत में सिमी तंज़ीम के ज़रिये   दहशतगर्दाना सरगर्मियों के इलज़ाम में गिरफ्तार किया गया तो इसके बाद आइपीएस अलोक कुमार ने  इन पर दबाव डाला था के गिरफ्तार शुदा दीगर मुल्ज़िमींन  के खिलाफ वो गवाही दे के ये लोग भी सिमी तंज़ीम के ज़रिये रियासत में दहशतगर्दाना सरगर्मियां चला रहे है इन्होने बताया के सीआइडी महकमा के डीआइजी के हैसियत से इनकी कयादत में ही इस मामले की जांच शुरू हुयी थी,इन्हे भी इस केस में गिरफ्तार किया गया और फिर दबाव डाला जाने लगा के वो गिरफ्तार शुदा दीगर मुल्ज़िमींन  के खिलाफ अदालत में गवाही दे.लेकिन जिन लोगों के बारे में कुछ नहीं जानता था इनके खिलाफ गवाही देने से इन्होने साफ़ इंकार कर दिया.सादिक समीर ने कहा के गैर कानूनी तरीके से इक्कीस  फ़रवरी२००८ से २५ फ़रवरी तक इन्हे कस्टडी में रखा गया इनकी रिहाइश गाह पर जो इस्लामी अदब पर मबनी किताबे ज़ब्त की गयी इन किताबों को दुश्मन मवाद   किताबे करार देकर मीडिया में उछाला गया जब के  ये सारी किताबे खुले   बाज़ार   में दस्तयाब  किताबे  थी इनमे  ऐसा  कोई  मवाद नहीं था जिसे  मुल्क  ए  दुशमन  करार  दिया जाता  ना  ही इसमें  कोई  जिहादी  मवाद था अदालत ने भी   बाद में वाज़ेह  कर  दिया के  इस  मामले में गिरफ्तार ज़्यादा  तर अफ़राद डॉक्टर्स इंजीनियर्स और छोटे मोटे ताजिर थे अदालत ने तमाम गिरफ्तार शुदा  सतरा अफ़राद को बेगुनाह करार दिया गया इसके बावजूद अबतक सिर्फ चार अफरादों को रिहा किया गया.बकिया अफ़राद के खिलाफ दीगर रियासतों में मुकद्दमे दर्ज है.बगैर किसी नाकर्दा गुनाह इन अफरादों को अपनी ज़िन्दगी के आठ साल जेल में गुज़ारने पड़े.और अब इनकी ज़िन्दगी बर्बाद हो चुकी है.समाज में जो इज्जत थी इसे बिलावजह नीलाम कर दिया गया.अब लोग हमसे राबिता रखने या मामिलात करने से घबरा रहे है इस मौके पर इन्होने कहा के हम तमाम सतरा  अफ़राद को इल्ज़ामात से बरी करार दिए जाने के धारवाड़ फर्स्ट अडिशनल सेशन कोर्ट  के फैसले के खिलाफ रियासती हुकूमत अब दुबारा अपील दाखिल ना करे अब हममे कानूनी जंग लड़ने की मजीद ताकत नहीं है
- इक़बाल अहमद जकाती

सोमवार, 8 अक्टूबर 2012

प्रेमचंद :साहित्य में समाज का दर्द छिपा हुआ है

उपन्यास सम्राट के तौर पर विख्यात मुंशी प्रेमचंद  आज भी हिन्दी साहित्य में पढ़े जाने वाले साहित्यकार है | इतने लम्बे समय तक लोगो के बीच लोकप्रियता का कारण उनका स्वंय का यथार्थवादी लेखन है | वह अपनी रचनाओं में सिर्फ समस्याओं को उभारने का काम नही करते बल्कि उनसे कैसे निपटा जाए उसे भी बखूबी  बताते है  \ वह भावनाओं को सीचने  वाले ऐसे साहित्यकार थे जो आम जीवन के सरोकारों को लिखते थे |मुंशी जी सिर्फ संघर्ष की ही बात नही करते थे बल्कि सृजनात्मक और सौहार्द पर भी उतना ही जोर देते थे | प्रेमचन्द्र ने अपनी रचनाओं में जिन समस्याओं और चुनौतियों  को उभारा है , वह आज भी इस समाज में मौजूद है | प्रेमचन्द्र की कहानिया आज भी इसीलिए प्रासंगिक है क्योंकि उन्होंने भावी परिस्थितियों को एक संदर्भ के रूप में देखा था | वर्तमान में जो साहित्यकार है वो संघर्ष और समस्याओं की बात तो करते है , लेकिन उनका समाधान कैसे और क्या हो वह नही बता सकते है | आज भी उनकी कहानिया हर वर्ग को आंदोलित करती है |
31 जुलाई 1880 को वाराणसी के लमही गाँव में पैदा होने वाले मुंशी प्रेमचन्द्र 1894 में अपने पिता के साथ गोरखपुर आ गये और यहाँ नार्मल स्थित एक पाठशाला में उन्होंने शिक्षा ग्रहण किया | बाद में दूसरी बार वह गोरखपुर व बस्ती जिले में उनका पदार्पण अध्यापक के रूप में हुआ | इस प्रकार प्रेमचन्द्र 1911 में बस्ती आये और उन्ही दिनों उनकी मुलाक़ात डुमरियागंज तहसील में तहसीलदार मनन दिवेदी गजपुरी से हुई | श्री द्दिवेदी से उनकी साहित्य के विषयों पर खूब चर्चा होती थी | गोरखपुर में एक अध्यापक के रूप में उनकी नियुक्ति हुई और यहाँ उर्दू के सम्पादक दशरथ प्रसाद जी से उनकी मुलाक़ात हुई | इसके बाद उनकी रूचि साहित्य के प्रति बढती गयी | गोरखपुर में रहने के दौरान ही उनकी मुलाक़ात महावीर प्रसाद पोद्दार से हुई और कहने पर ही प्रेमचन्द्र ने '' सेवा सदन '' जैसा उपन्यास लिखा | गोरखपुर में नार्मल स्कूल के करीब एक मकान में रहते थे जहा एक पुरानी ईदगाह थी और ईदगाह के बगल में एक मजार थी जहा ईद पर मेला लगता था | आज यह मजार मुबारक खा शहीद कहलाती है | प्रेमचन्द्र जहा रहते थे उस स्थान को अब प्रेम चन्द्र पार्क बना दिया गया है | यही रहते हुए 1920 में गांधी जी के असहयोग आन्दोलन के  दौरान जब गांधी यहाँ स्थित बाले के मैदान में आये तो प्रेमचन्द्र  ने उनके भाषण  को सुना और फिर चार दिन बाद सरकारी सेवा से त्यागपत्र देकर स्वतंत्रता संग्राम के सिपाही बन गये | बाद में वह पोद्दार जी के साथ उनके गाँव चले गये जहा चरखा कातते और गांधी जी के असहयोग आन्दोलन पर केन्द्रित कहानिया और उपन्यास लिखते थे | मुंशी प्रेमचन्द्र में पूर्वांचल में गरीबी . किसानो का उत्पीडन , जमीदारो का शोषण , महिलाओं के साथ अमानवीय व्यवहार बेमेल विवाह व कर्ज लेकर जीवन यापन करने वालो लोगो के जिन्दगी को करीब से देखा था | इसीलिए पूर्वांचल का यही दबा कुचला वर्ग प्रेमचन्द्र की उपन्यासों में और इनकी कहानियों में अनेक स्वरूपों में  मौजूद है | 8 अक्तूबर 1936 में कलम का यह सिपाही हमेशा के लिए सो गया , लेकिन उनकी प्रासंगिकता आज भी कायम है | उन्होंने पहली बार साहित्य को जनता की आवाज बनाई | उनकी कहानियो और उपन्यासों में किसानो , मजदूरों और वर्ग में बटे हुए  समाज का दर्द छिपा हुआ था और यही दर्द आज भी मुंशी प्रेमचन्द्र को दूसरे लेखको से कही अलग बड़ा बनाती है  | बीसवी सदी की भारतीय पीड़ा त्रासदी और संघर्ष के महान साहित्यिक  प्रवक्ता | हिन्दी और उर्दू दोनों में समान अधिकार रहने वाले कथा साहित्य की रचना | बाल विधवा से विवाह 1908 में सोजेवतन  का प्रकाशन , यह राष्ट्रभक्ति के स्वर के कारण सरकार द्वारा जब्त | 1921 में सरकारी नौकरी से इस्तीफा | अलवर नरेश का निमंत्रण अस्वीकार करना और '' माधुरी  और ' हंस का सम्पादन करना लखनऊ में प्रगतिशील लेखक संघ के पहले अधिवेशन ( 1936 ) की अध्यक्षता करना | 300 सेअधिक कहानिया और विभिन्न विषयों पर लिखना उनके बस की बात थी | उनके महत्वपूर्ण उपन्यासों में सेवा सदन , प्रेमाश्रम , रंगभूमि , गबन , कर्मभूमि और गोदान है |
  आज उनकी पुण्य तिथि पे इस देश के महान साहित्यकार को मेरा शत-शत नमन !

- सुनील दत्ता

Share |