इक़बाल अहमद जकाती लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
इक़बाल अहमद जकाती लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 30 अगस्त 2015

रामसेना पर पाबन्दी क्यों नहीं ? फिरकापरस्त आजाद क्यों...




रामसेना पहले से ही मुस्लिम मुखालिफ  शिद्दत पसंद तंज़ीम है.२०१० में आजतक पर रामसेना के के प्रमोद मुतालिक को स्टिंग ऑपरेशन के ज़रिये पर्दाफाश किया गया था और इस बात को मंज़रे आम लाया गया था के रामसेना दरअसल रावण सेना है इसलिए के राम के आदर्श ये नहीं के पैसे लेकर कोई फसाद करवाता है. मंगलोर में भी औरतों को बेरहमी से मारने पीटने वाले रामसेना के बहाद्दुर ही थे.सिंदगी(गुलबर्गा )में पाकिस्तानी परचम लहरा कर मुसलामानों को बदनाम करने कि साज़िश में किस कदर  रामसेना मुलव्विस थी सभी जानते है.अखबारों और न्यूज़ चैनलों ने भी इसे शया किया था.राम्दुर्ग के सालहल्ली गांव में ईद के वक़्त खुद ही मंदिर पर हरा और ईदगाह पर भगवा परचम लहरानेवाले रामसेना के जिलाः बेलगाम सचिव को गिरफ्तार किया गया.गोवा में भी रामसेना ने ज़ेहर को घोलने की कोशिश की.लेकिन भाजपा हुकूमत होने के बावजूद रामसेना पर पाबंदी आएद कर दी गयी.और हुकूमत की जानिब से ये ऐलान भी किया गया के अगर कोई भी हरकत रामसेना या उसका सरगना प्रमोद मुतालिक गोवा में कदम भी रखेगा  तो गिरफ्तार किया जाएगा.और सख्त कार्रवाई की जायेगी.पिछले कई सालों से गोवा में अम्न ओ अमां कायम है.पाबंदी के बाद और भी इत्मीनान गोवा के मुस्लिम ईसाई महसूस कर रहे है.सवाल एहि उठता है के अगर गोवा हुकूमत पाबंदी आएद कर सकती है तो कर्णाटक में तो कांग्रेस की सेकुलर हुकूमत है.और रामसेना जैसे फिरकापरस्त तंज़ीम सिर्फ कर्णाटक में पैदा ही नहीं हुयी बल्कि दिन बा दिन मुख्तलिफ शहरों में अपनी सरगर्मियां बढ़ा भी रही है.कर्णाटक के तक़रीबन शहरों में रामसेना के ज़ेरे मातहत फसाद होने  की दलीले भी इंतजामिया के पास मौजूद है.फिर कर्णाटक हुकूमत क्यों पाबन्दी आएद नहीं कर रही..?गोवा हुकूमत कर सकती है तो कांग्रेस क्यों नहीं कर सकती...?जब के कर्णाटक तो अपने आप को सेक्युलर और सभी मज़ाहिब के लोगों को समानता का दावा करनेवाली हुकूमत है.फिर अब तक क्यों रामसेना पर कार्रवाई नहीं...?सिर्फ बेलगाम शहर ही नहीं बल्कि हुबली,मंगलोर गोकाक दावणगेरे,बेंगलूरु में रामसेना के कारकुनों पर मुकद्दमे दायर है.आखिर क्या वजह है के जब गोवा हुकूमत पाबंदी आएद कर सकती है तो कर्नाटक पाबन्दी आएद करने की जुर्रत क्यों नहीं दिखा पा रही.....?अवाम में इन शुबात का भी इजहार किया जा रहा है कई जुर्म में रामसेना के अफ़राद शरीक होने के बावजूद कार्रवाई ना होना सिर्फ इसलिए तो नहीं के फसाद की राजनीति की जा रही और सभी सियासी पार्टियां इन फिरकापरस्तों को इस्तेमाल कर रहे है.और फसाद के ज़रिये राजनितिक समीकरणों को बदलने की कोशिश की जाती है...?

    बेलगाम वैसे तो अम्न पसंद  शहर  के नाम से जाना जाता था.इसकी तारीख कभी मजहबी तशद्दुद को लेकर पहचान ना बनी थी.लेकिन फिरकापरस्तों ने ना सिर्फ बेलगाम शहर बल्कि पुरे मुल्क को अपनी चपेट में ले लिया है. इस मुल्क की तहजीब ही गंगा जमुनी तहजीब के नाम से जानी जाती है.लेकिन अफसोस के बाबरी मस्जिद की शहादत ने मुल्क की फिजा को ही आलूदा बना दिया.हिन्दू मुसलामानों में नफरत की दीवार को खड़ा कर दिया .जहाँ दिवाली और ईद साथ मनाया करते थे वही पर  ईद त्योहारों के वक्त एक डर सा लगने लगा के क्या इस ईद  पर कही फसाद तो बरपा नहीं होगा..? डर और खौफ के साये में लोग जीने लगे.बार बार इंतजामिया पर भी सवाल खड़े किये जाने लगे...अवाम चाहती है के मुजरिम का कोई मजहब नहीं होता और मुजरिम को सजा जरूर मिलनी चाहिए....फिर वो हिन्दू हो या मुसलमान...
सियासत दानों के लिए मजहब...नफरत... फसाद.... ये इख्तदार हासिल करने के जराये बन चुके है. इख्तदार हासिल करने के लिए भी फसाद और किसी को इख्तदार से उतारने के लिए भी फसाद.... और इस फसाद के शोलों में बेलगाम जैसा अम्न पसंद शहर भी   लपटों में आ गया. फिरकापरस्त तंजीमों ने अपना यहा डेरा जमा दिया और देखते देखते नफरतों की चिंगारियों  ने भाईचारगी को राख के ढेर में तब्दील कर दिया.
हाल ही में गांधीनगर में जो फसाद हुआ है इसकी तस्वीर साफ होती नजर आ रही है.रामसेना के सरगना रमाकांत कुंदुस्कर को गिरफ्तार किया गया है उसे बेल्लारी जेल भी भेज दिया गया है.लेकिन अवाम ये चाहती है के जब शहर के हर फसाद में रामसेना का हाथ होने के या इसकी शय या दलील होने के बावजूद इस पर क्यों पाबन्दी नहीं डाली जा रही...?पिछले कई फसाद में रामसेना का कोई न कोई कारकुन या गुंडा फसाद में पहल करता नजर  आया है .पिछले महीने ही बालू पवार को गुंडा एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया.वडगांव विष्णु गल्ली(निजामिया मस्जिद ,निजामिया मोहल्ला )में पथराव करनेवालों में अक्सर रामसेना के गुंडे ही शरीक होने की बात मोहल्लेवालों ने बताई.वडगांव एरगट्टी  चॉल में घुस कर माजूर शख्स आसिफ मन्नुरकर का कत्ल करनेवालों में भी रामसेना का हाथ रहा.अंगोल में मस्जिद पर जान बुझ कर रामसेना का बोर्ड लगाने की शरारत कर फिर मुस्लिम नौजवानों पर तलवार से हमला कर शदीद जख्मी करनेवाले भी रामसेना के ही लोग थे.लव जिहाद की कहानी बना कर जान बुझ कर मुस्लिम नौजवानों को बेरहमी से पिटनेवाले सरगर्म देश भक्त भी आप को इसी राम सेना से ही मिलेंगे.ईद ए मिलाद के वक्त झुटे नारे खुद लगा कर मिलाद के जुलुस से घर लौटने वालों पर मुकद्दमे दर्ज करनेवालों में रामसेना के ही लोग थे.शहर के तमाम फसाद के पीछे अगर संजीदगी से गौर किया जाय तो रामसेना का ही हाथ नजर आएगा.और ये कोई छिपी बात नहीं बल्कि पुलिस दस्तावेज में भी मौजूद है.रामसेना के बैनरों पर भी आप को मजहबी तशद्दुद फैलानेवाले मजमून ही मिलेंगे.इन  को देखते हुए शहर ए बेलगाम के तमाम अम्न पसंद लोगों का मुजाहरा है के जल्द से जल्द राम सेना पर पाबंदी लगा कर शहर में पुर सुकून माहोल को बनाये रखने में मदद करे.हाल ही में गांधी नगर में जो फसाद बरपा हुआ उसमे ये देखा गया के फिरकापरस्त बेखौफ हो कर तलवारों का मुजाहरा करते दिखाई देते है.हथियार लेकर किसी को भी जख्मी या कत्ल करने में इन्हे कोई डर नहीं लगता.इनकी नकिल कस्ना है तो गिरफ्तारी के बाद जल्द इन्हे जमानत ना दी जाय.
कर्नाटक में पर सुकून माहोल के लिए रास्ते हमवार करने है तो फौरी तौर पर रामसेना पर पाबंदी आएद कर दी जाय.गिरफ्तार होने के बाद ज़मानत पर रिहा ना किया जाय.देखा ये भी गया है के बेलगाम जेल में इन्हे तमाम सहूलते मुहैया करायी जाती है.सुबह शाम बेहतरीन खाने फिरकापरस्तों को लिए परोसे जाते है.मुस्लिम नौजवानों को जेल की सफाई और झाड़ू पोछा लगवाने का काम करवाया जाता है.मुस्लिम लीडर जेल में जाकर पूछताछ भी नहीं करता दूसरी तरफ बजरंगदल,रामसेना और भाजपा के एमपी,एमएलए दिन में दो बार फसादियों से मिलते है.उनकी हिम्मत अफ़ज़ाई करते है.ताके बाहर आने के बाद फसाद में हिस्सा ले.गांजा शराब जैसी नशीली चीज़े भी जेल इंतजामिया फिरकापरस्तों को सप्लाई करवाती है.जेल इनके लिए होटल होती है.इनपर कोई दबाव नहीं होता.इसपर भी रोक लगा दी जाय ताके फिरकापरस्त जेल जानेसे डरने लगे.
- इक़बाल अहमद जकाती
एडिटर
पैगाम ए इत्तेहाद
बेलगाम ,कर्नाटक
 

शुक्रवार, 10 जुलाई 2015

आइपीएस अफसर ने सरकारी गवाह--------------------------

Displaying samir.jpg
कर्णाटक मुहकमत के आला अफसर आइपीएस  अलोक कुमार का नाम सुर्ख़ियों में है.करोड़ों रुपये गबन के मामले में तो अफसरों के नाम बारहा आते रहते है और इसी के चलते अफसरान माजुल भी किये जाते है.लेकिन फिर से दुबारा रुजू भी किये जाते है.ऐसे कई अफसर है जिन्होंने बेशर्मी की हद्द पार की हुयी है. अलोक कुमार अब लॉट्री कुमार बन चूका है.करोड़ों के लॉट्री घोटाले का सरदार अलोक कुमार  के खिलाफ  सबूत हासिल हो चुके है खैर  अब तो अलोक कुमार ने नौकरी से हाथ धो लिया है.लेकिन आइपीएस जब आयजीपी बन कर अपने फराईज़ को अंजाम देता रहता है किस तरह का ज़ुल्म भी करता है इस तरफ ना तो मीडिया देखती है ना कोई इंसानी हुकूक की तंज़ीम इस पर बात करना पसंद करती है.आजीपी के ऊँचे ओहदे पर फ़ाइज़ होकर किस तरह की जेहनियत भी ये अफसर रखता है इसका पर्दा फाश तब हुआ जब हुबली सिमी मामले में गिरफ्तार सतरा और अदालत से बाइज्जत रिहाशुदा  नौजवानों में से एक सादिक समीर ने हाल ही में मुनक्कद प्रेस कोन्फेरेंस के दौरान इस बात का खुलासा किया के कैसे आजीपी अलोक कुमार ने झूट मुठ का मुकद्दमा बना कर फंसाया और धमकी भी दी के अगर तू सरकारी गवाह बन कर दीगर अफरादों के खिलाफ गवाही नहीं देगा तो तुझे भी इस केस में मुलव्विस किया जाएगा.लेकिन सादिक समीर ने ये कहा के मै किसी को भी नहीं जानता तो कैसे झूटी गवाही दूँ.....
मामला एहि नहीं रुका समीर सादिक ने इंकार किया तो पहले छोड़ दिया गया.फिर अचानक एक दिन रात साढ़े बारा  बजे न्यू गुरुपणपाल्ल्या जहा पर सादिक समीर रिहाइश पजीर है उस इलाके को सीज़ किया गया सौ डेढ़ सौ पोलिस तैनात कर पुरे मोहोल्ले की नाका-बंदी की गयी.बिजली को भी निकाला गया और समीर के घर पर सर्च लाइट मारे गए.और एक बड़ी जीप में आयजीपी  आइपीएस अलोक कुमार पूरी मीडिया को लेकर तशरीफ़ लाये और घर पर रेड किये उस वक़्त बीवी और छोटी बच्ची के साथ समीर सादिक मौजूद थे.घर में एक तरह का खौफ का माहोल था पुरे मोहोल्ले में भी एक खौफ का माहोल बनाया गया.देखिये कैसे माहोल बनाकर गिरफ्तारी अमल में लायी जाती है.ताके अवाम भी सोचने पर मजबूर हो जाती है के जो शख्स हमारे दरमियान था वो आतंकवादी ही था....!!
गिरफ्तारी अमल में आई.फिर तहकीकात भी शुरू हुयी.जब के पहले से अलोक कुमार को ये मालुम था के समीर सादिक का इस केस से कोई ताल्लुक नहीं.फिर पूछताछ के दौरान अलोक कुमार ने दबाव और धमकी शुरू की के छोड़ देता हूँ अगर तू इनके खिलाफ गवाही देगा तो...फिर वही समीर सादिक ने दौराया ''मै किसी को भी नहीं पहचानता तो कैसे इनके खिलाफ गवाही दू....समीर सादिक के घर से मज़हबी किताबों को बतौर सबूत बरामद किया गया था और इसी को मुल्क के खिलाफ पढ़ाई जानेवाली किताब ऐसा  दस्तावेज होने की बात को दर्ज किया गया.इन किताबों में खास कर दुआओं की किताबे हदीस,कुरानी आयात,तारीखे इस्लाम बुजुर्गों के वाक़ियात ,सीरत उन नबी की किताबे मौजूद थी.लेकिन यहां पर पूछनेवाला कौन था.'' आगे समीर सादिक ने ये भी बात कही के मै किस बात पर उनसे ऐतजाज करता मै खुद इतना डर गया था की मुझे क्या करना या किया जा रहा समझ में नहीं आ रहा था.पूरा मोहल्ला खौफ  के साये में था...पुलिस की चहल पहल कई दिनों तक चलती रही...तक़रीबन आठ साल बाद रिहाई नसीब हुयी....तब तक पूरा खत्म हो चूका था....आज भी लोग सलाम का जवाब भी देना मुनासिब नहीं समझते......रिश्तदारों ने तो कब के ताल्लुक काट दिए है...रोजी रोटी का मसला  इम्तेहान बन कर आन पढ़ा है.बच्चों के साथ कैसे ज़िन्दगी गुज़ार दूँ......बताईये कहते कहते सादिक समीर सय्यद रो पड़े...उनके आंसुओं ने इस मिल्लत की बेहिसी को एक बार फिर उजागर कर दिया.लेकिन कोई फायदा नहीं.इसलिए यंहा आंसुओं और जज़्बातों की कोई कदर नहीं.....सिर्फ पैसा बोलता है...
रियासत में दहशत गर्द सरगर्मियों के इलज़ाम में गिरफ्तारी के बाद अदालत से बाइज्जत बरी किये गए  सय्यद सादिक समीर ने यहा अपनी प्रेस कोन्फेरेंस  के दौरान रियासत के आइपीएस अफसर अलोक कुमार का भण्डा फोड़ करते हुए कहा के इन्हे २००८ में  जब रियासत में सिमी तंज़ीम के ज़रिये   दहशतगर्दाना सरगर्मियों के इलज़ाम में गिरफ्तार किया गया तो इसके बाद आइपीएस अलोक कुमार ने  इन पर दबाव डाला था के गिरफ्तार शुदा दीगर मुल्ज़िमींन  के खिलाफ वो गवाही दे के ये लोग भी सिमी तंज़ीम के ज़रिये रियासत में दहशतगर्दाना सरगर्मियां चला रहे है इन्होने बताया के सीआइडी महकमा के डीआइजी के हैसियत से इनकी कयादत में ही इस मामले की जांच शुरू हुयी थी,इन्हे भी इस केस में गिरफ्तार किया गया और फिर दबाव डाला जाने लगा के वो गिरफ्तार शुदा दीगर मुल्ज़िमींन  के खिलाफ अदालत में गवाही दे.लेकिन जिन लोगों के बारे में कुछ नहीं जानता था इनके खिलाफ गवाही देने से इन्होने साफ़ इंकार कर दिया.सादिक समीर ने कहा के गैर कानूनी तरीके से इक्कीस  फ़रवरी२००८ से २५ फ़रवरी तक इन्हे कस्टडी में रखा गया इनकी रिहाइश गाह पर जो इस्लामी अदब पर मबनी किताबे ज़ब्त की गयी इन किताबों को दुश्मन मवाद   किताबे करार देकर मीडिया में उछाला गया जब के  ये सारी किताबे खुले   बाज़ार   में दस्तयाब  किताबे  थी इनमे  ऐसा  कोई  मवाद नहीं था जिसे  मुल्क  ए  दुशमन  करार  दिया जाता  ना  ही इसमें  कोई  जिहादी  मवाद था अदालत ने भी   बाद में वाज़ेह  कर  दिया के  इस  मामले में गिरफ्तार ज़्यादा  तर अफ़राद डॉक्टर्स इंजीनियर्स और छोटे मोटे ताजिर थे अदालत ने तमाम गिरफ्तार शुदा  सतरा अफ़राद को बेगुनाह करार दिया गया इसके बावजूद अबतक सिर्फ चार अफरादों को रिहा किया गया.बकिया अफ़राद के खिलाफ दीगर रियासतों में मुकद्दमे दर्ज है.बगैर किसी नाकर्दा गुनाह इन अफरादों को अपनी ज़िन्दगी के आठ साल जेल में गुज़ारने पड़े.और अब इनकी ज़िन्दगी बर्बाद हो चुकी है.समाज में जो इज्जत थी इसे बिलावजह नीलाम कर दिया गया.अब लोग हमसे राबिता रखने या मामिलात करने से घबरा रहे है इस मौके पर इन्होने कहा के हम तमाम सतरा  अफ़राद को इल्ज़ामात से बरी करार दिए जाने के धारवाड़ फर्स्ट अडिशनल सेशन कोर्ट  के फैसले के खिलाफ रियासती हुकूमत अब दुबारा अपील दाखिल ना करे अब हममे कानूनी जंग लड़ने की मजीद ताकत नहीं है
- इक़बाल अहमद जकाती
Share |