ममता बनर्जी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ममता बनर्जी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 6 अप्रैल 2016

ममता की जीत - मोदी की जीत

पश्चिम बंगाल विधान सभा के चुनाव का पहला चरण पूरा हो चूका है. जंगल महल क्षेत्र की 18 विधान सभा सीटों पर मतदान हो चूका है. मतदान लगभग 82 प्रतिशत हुआ है. मतदान के प्रतिशत बढ़ने पर तरह-तरह के कयास लगाये जा रहे हैं. ममता विरोधियों का मानना है कि मतदान प्रतिशत बढ़ने से ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को नुकसान होगा. बंगाल के बुद्धिजीवी तबके का मानना है कि वाम मोर्चे के 35 साल के लगातार शासन के बाद जो गुंडागर्दी बढ़ी थी, ममता बनर्जी की पार्टी ने सभी रेकॉर्डों को ध्वस्त करते हुए पांच सालों के अन्दर गुंडागर्दी का नया रिकॉर्ड बना दिया है. विवेकानंद फ्लाईओवर के गिरने के बाद भ्रष्टाचार के संस्थागत होने का परिणाम सामने आया है. यह भी जानकारी में आ रहा है कि हर क्षेत्र की सप्लाई के ऊपर तृणमूल कांग्रेस का कब्ज़ा है. चुनाव में वाम मोर्चा व कांग्रेस एक साथ चुनाव लड़ रहे हैं तो वहीँ तृणमूल कांग्रेस व भारतीय जनता पार्टी एक सोची समझी रणनीति के तहत अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं. भाजपा जनता को दिखाने के लिए सीधे-सीधे तृणमूल कांग्रेस के ऊपर आरोप-प्रत्यारोप तो करती है लेकिन भाजपा की स्तिथि बंगाल में वोट कटवा पार्टी के रूप में विकसित हो रही है. बंगाल के एक बुद्धिजीवी ने बातचीत में बताया कि भाजपा को वोट देने का मतलब है तृणमूल कांग्रेस की मदद करना.
                                  बंगाल ने विकास हुवा हो या नही लेकिन गुंडागर्दी का उद्दोग जरुर बढ़ा है  माकपा के राज्य सचिव डॉ सूर्यकांत मिश्र ने कहा था  कि पूरे राज्य में अराजकता की स्थिति बनी हुई है. राज्य में गुटों के बीच झड़प और विस्फोट की घटनाओं को देखकर ऐसा लगता है कि जैसे बम निर्माण ही राज्य का लघु और कुटीर उद्योग बन गया है. बंगाल से राज्यसभा सदस्य रहे अहमद सईद 'मलिहाबादी' ने सीधे तौर पर कहा कि ममता के सरकार में आने का मतलब है की बंगाल के अन्दर मोदी की सरकार को कायम करना है और बंगाल चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस केंद्र में सत्तारूढ़ दल की मदद में रहेगी.तृणमूल कांग्रेस व भाजपा बंगाल में नूराकुश्ती लड़ रही है.
बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के कुशासन के कारण बहुत बुद्धिजीवियों का एक बहुत बड़ा हिस्सा सरकार के विरोध में है और उसकी कोशिश है कि तृणमूल कांग्रेस को आगे सरकार बनाने का मौका न मिले वहीँ, जनता के विभिन्न तबकों से बातचीत के बाद यह बात उभर कर आ रही है कि तृणमूल कांग्रेस का शासन में आना आसान नहीं है और जिस तरह से स्तिथियाँ बदल रहीं हैंउससे लगता है कि छठे चरण तक  का मतदान आते-आते तृणमूल कांग्रेस का मत प्रतिशत कम होते-होते उसको सत्ता से बेदखल कर सकता है.
-सुमन
लो क सं घ र्ष !

गुरुवार, 8 नवंबर 2012

महान चैनल सोए रहे

कल      जब नेशनल टीवी चैनल ओबामा की आरती उतारने में लगे रहे और पश्चिम बंगाल में भयानक हिंसाचार हो गया और 48घंटे से सभी महान चैनल सोए रहे। यह वाकया तकरीबन नंदीग्राम की पुनरावृत्ति है। बीरभूम के दुबराजपुर गांव में पुलिस का नंगा नाच देखने को मिला है। ममता बनर्जी इसे नंदीग्राम मानने को तैयार नहीं है। यहां पुलिस और गांववालों में जमकर संघर्ष हुआ है और 50से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। गांववालों ने पुलिस को गांव में आने से रोका हुआ है और कोई भी टीएमसी नेता वहां घुस नहीं पाया है। बंगला चैनलों में कल यह खबर बड़ी प्रमुखता से दिखाई गयी। 
 पश्चिम बंगाल के बीरभूम में दो दिन पहले हुई किसान-पुलिस मुठभेड़ में जिन किसानों ने प्रतिवाद किया था वे पहले ममता के साथ थे अब वे किसी दल में नहीं हैं , इन लोगों ने किसानजमीन रक्षा कमेटी बनायी है, ये लोग खेती की ज़मीन का उचित मुआवजा माँग रहे हैं, पहले इनको सरकारी दर से मुआवजा ले चुके हैं लेकिन संतुष्ट नहीं हैं़, ये लोग ज़मीन अधिग्रहण का विरोध कर रहे हैं, इन तथ्यों की रोशनी में देखें तो माकपा -कांग्रेस की किसानों के प्रतिवाद में कोई हाथ नहीं है।।
माकपा सांसद वंशगोपाल चौधरी व सांसद डॉ रामचंद्र डोम के नेतृत्व में वाम मोर्चा, कांग्रेस के सांसद अभिजीत मुखर्जी के नेतृत्व में कांग्रेस और पूर्व केंद्रीय मंत्री तथागत राय के नेतृत्व में भाजपा शिष्टमंडल ने ग्रामीणों से मुलाकात की और उन्हें समर्थन देने की घोषणा की. कांग्रेस ने सीबीआइ और वाम मोर्चा ने न्यायिक जांच की मांग की है. वहीं, एसयूसीआइ समर्थकों ने सिउड़ी सर्किट हाउस में बैठक कर रहे उद्योगमंत्री के समक्ष प्रदर्शन किया.
  निजी कंपनी की मशीन को मुक्त कराने के लिए इतनी बड़ी संख्या में पुलिस का पहुंचना व पुलिस फायरिंग से इनकार करने के बाद भी घटनास्थल से बड़ी संख्या में खोखे मिलने से सवाल खड़े होते हैं. इस मामले की सीबीआइ जांच होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी. उन्होंने ग्रामीणों के इलाज व आंदोलन में सहयोग करने का आश्वासन दिया.
 -जगदीश्‍वर चतुर्वेदी

मंगलवार, 6 नवंबर 2012

डायन की बहुरूपी माया-नागार्जुन

देवी ,तुम तो काले धन की बैसाखी पर टिकी हुई हो- नागार्जुन



( यह कविता इसलिए प्रासंगिक है क्योंकि कल तृणमूल की अध्यक्षा ममता बनर्जी ने अपने एक भाषण में सीपीएम के कॉमरेड़ों को 1972-77 जैसे सबक सिखा देने की सरेआम धमकी है,वे मंच पर घूम घूमकर भाषण दे रही हैं, उल्लेखनीय है यह दौर पश्चिम बंगाल में अर्द्धफासीवादी आतंक के नाम से जाना जाता है,इस दौर में माकपा के 1200 से ज्यादा सदस्य कांग्रेस की गुण्डावाहिनी के हाथों मारे गए थे और 50 हजार से ज्यादा को राज्य छोड़कर बाहर जाना पड़ा था, उस समय बाबा नागार्जुन ने यह कविता लिखी थी ,जो ऐतिहासिक दस्तावेज है,यह कविता आज भी प्रासंगिक है,इसके कुछ अंश यहां दे रहे हैं)


लाभ-लोभ के नागपाश में
जकड़ गए हैं अंग तुम्हारे
घनी धुंध है भीतर -बाहर
दिन में भी गिनती हो तारे।

नाच रही हो ठुमक रही हो
बीच-बीच में मुस्काती हो
बीच-बीच में भवें तान कर
आग दृगों से बरसाती हो।

रंग लेपकर ,फूँक मारकर
उड़ा रहीं सौ -सौ गुब्बारे
महाशक्ति के मद में डूबीं
भूल गई हो पिछले नारे।

चुकने वाली है अब तो 
डायन की बहुरूपी माया
ठगिनी तू ने बहुत दिनों तक
जन-जन को यों ही भरमाया।



 (ममता बनर्जी ने जमकर पैसा खर्च किया है और इसमें काले धन की बड़ी भूमिका भी है,ढ़ेर सारे वाम और दाएँ बाजू के बुद्धिजीवी भी उसकी सेवा में हैं,अपराधियों से लेकर बुद्धिजीवियों तक का ऐसा भयानक गठबंधन बेमिसाल है,ममता बनर्जी पर बाबा की कविता का यह अंश काफी घटता है)

जैसी प्रतिमा ,जैसी देवी
वैसे ही नटगोत्र पुजारी
नए सिंह,महिषासुर अभिनव
नए भगत श्रद्धा-संचारी

ग्रह-उपग्रह सब थकित -चकित हैं
सभी हो रहे चन्दामामा
चन्दारानी की सेवा में
लिखा सभी ने राजीनामा


(ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के चुनाव भाषणों में एक बार भी मँहगाई का जिक्र नहीं किया है। भ्रष्टाचार पर कुछ नहीं बोला है। कल से सरेआम धमका रही हैं । बार बार पश्चिम बंगाल के पिछड़ेपन का रोना रो रही हैं ,और मीडिया महिमामंडन में लगा है, इस पर बाबा की पंक्तियां पढ़ें)


मँहगाई का तुझे पता क्या !
जाने क्या तू पीर पराई !
इर्द-गिर्द बस तीस-हजारी
साहबान की मुस्की छाई !

तुझ को बहुत-बहुत खलता है
'अपनी जनता ' का पिछड़ापन
महामूल्य रेशम में लिपटी
यों ही करतीं जीवन-यापन

ठगों-उचक्कों की मलकाइन
प्रजातंत्र की ओ हत्यारी
अबके हमको पता चल गया
है तू किन वर्गों की प्यारी



(ममता बनर्जी ने अंध कम्युनिस्ट विरोध के आधार पर पापुलिज्म की राजनीति का जो सिक्का चला है वह भविष्य में पश्चिम बंगाल की राजनीति के लिए अशुभ संकेत है। बाबा ने ऐसी ही परिस्थितियों पर लिखा था,पढ़ें-)


जन-मन भरम रहा है नकली
मत-पत्रों की मृग-माय़ा में
विचर रही तू महाकाल के
काले पंखों की छाया में


सौ कंसों की खीझ भरी है
इस सुरसा के दिल के अंदर
कंधों पर बैठे हैं इस के
धन-पिशाच के मस्त-कलंदर

गोली-गोले,पुलिस -मिलिटरी
इर्द-गिर्द हैं घेरे चलते
इसकी छलिया मुस्कानों पर
धन-कुबेर के दीपक जलते
- जगदीश्‍वर चतुर्वेदी
 

शुक्रवार, 19 अक्टूबर 2012

पहले अलगाव के चक्रव्यूह को तो तोड़ें, बंधु !

ब्रिटिश राज के अंत के बाद जमींदारियों और रियासतों के उत्तराधिकारियों को सत्ता का हस्तांतरण हो गया। भारतीय समाज की मूल सामंती ढांचे में बिना किसी परिवर्तन के। उलट इसके देश के विभाजन के जरिये बहुजन मूलनिवासियों के आंदोलन के आधार बने बंगाल और पंजाब का​ ​ विभाजन हो गया। जनसंख्या स्थानांतरण के अमानवीय रक्तरंजित प्रयोग के तहत न केवल एक फीसद सत्तावर्ग के लिए जीवन के हर क्षेत्र​ ​ में वर्चस्व कायम हो गया, बल्कि हजारों साल से विदेशी हमले के बावजूद देश में विभिन्न संप्रदायों और धर्मों के समन्वय का जो माहौल​ ​ कायम रहा, उस विरासत की हत्या हो गयी। हिंदू और मुस्लिम राष्ट्र के सिद्धांत के आधार पर विभाजन हो गया और शरणार्थी पुनर्वास के​ ​ जरिये बंगाल में जनसंख्या समायोजन के जरिये देश भर के राजनीतिक समीकरण को हमेशा के लिए बदल दिया गया।हिंदू राष्ट्रवाद की पृष्ठभूमि की खोज भारत विभाजन के इतिहास में किये बिना हम सांप्रदायिकता और अलगाव के विरुद्ध लड़ाई कर ही नहीं सकते। ​
​मैं लगातार लिखता बोलता रहा हूं कि मनुस्मृति कोई धर्मशास्त्र नहीं है, यह विशुद्ध अर्थशास्त्र है। नैतिकता और प्रकृतिवाद के दार्शनिक ​​आधार से अलग धर्म हमेशा नागरिक की संप्रभुता के अपहरण का सर्वोत्तम शस्त्र है। सत्ता और धर्म का चोली दामन का साथ है।संसाधनों,संपत्ति और अवसरों  पर एकाधिकार से धर्म का एजंडा बनता है, जो हिंदू राष्ट्रवाद की आत्मा है। समाज की मूल संरचना परंपरागत जाति​ ​ व्यवस्था, भौगोलिक अलगाव और विभाजन से उत्पन्न सांप्रदायिक विद्वेष की वजह से सामंती ही बनी रही। पर ब्रिटिश हुकूमत के दौरान कानून का राज सीमित तौर पर लागू हो जाने,राष्ट्रीय स्वत्तंत्रता आंदोलन में विभिन्न धर्मों, संप्रदायों, समुदायों की साझेदारी और यूरोप में औद्यौगीकरण व नवजागरण के असर  से भारत में सीधे सीधे मनुस्मृति व्यवस्था लागू नहीं की जा सकी।डा. भीमराव अंबेडकर संविधान मसविदा समिति के अध्यक्ष थे.शायद यह बहुत बड़ी वजह थी कि अनुसूचितों के अधिकारों को संवैधानिक गारंटी मिल गयी।पांचवी और छठीं अनुसूचियों के जरिये आदिवासियों के जल जंगल जमीन के हक हकूक के संरक्षण के प्रवधान भी किये गये। संविधान समीक्षा कमिटियों, कारपोरेट लाबिइंग और हिंदुत्व के पुनरूत्थान के के बावजूदए खुले बाजार और अमेरिका इजराइल के साथ सैन्य परमाणु गठबंधन के बावजूद भारत में अब भी दक्षिण एशिया के दूसरे देशों के ​​मुकाबले लोकतंत्र के लिए थोड़ी बहुत बेहतर जगह बची हुई है, यह अब भी संविधान के काम करते रहने की वजह से है। इस संविधान की ​​आत्मा सबके लिए समान अवसर, समता, सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता में निहित हैं।
राजनीतिक तौर पर हम लोग बेहतर हालत में हैं और अपने राजनीतिक अधिकारों का बखूब इस्तेमाल करते हैं।आज जो राजनीति बेनकाब ​​हो रही है और सभी दलों के राजनेता बेपर्दा होते दीख रहे हैं, वह लोकतांत्रिक प्रणाली की कामयाबी की वजह से ही है।​
​असली समस्या लेकिन अर्थ व्यवस्था और सामाजिक वर्चस्ववादी मूल संरचना को लेकर है।खुले बाजार की व्यवस्था राज्य और सरकार की भूमिका ही खत्म कर देती है, इसीलिए अबतक जो राजनीतिक अधिकार हमें मिले हुए हैं, वे आहिस्ते आहिस्ते खत्म हो रहे हैं। बाजार के हितों और ​​वैश्विक व्यवस्था से जोड़ दी गयी अर्थव्यवस्था में पूंजी के वर्चस्व और देशी सामंती तत्वों के एकाधिकार दोनों के लिए भारतीय संविधान की​ ​ बजाय तमाम धर्मशास्त्र और उनसे बढ़कर भागवत गीता के नियतिवाद व मनुस्मृति के बहिष्कारवादी अनुशासन ज्यादा प्रासंगिक हैं।​​इसीलिए हम डा. मनमोहन सिंह को नवउदार युग का पूरा शरेय देने के लिए तैयार नहीं है। विदेशी पूंजी का प्रवाह तो हरित क्रांति, बड़ी ​​परियोजनाओं और रक्षा सहयोग के मार्फत साठ के दशक में ही शुरू हो गया था। १९६२ में भारत चीन युद्द के बहाने भारतीय राजनय की​ ​ दिशा पूरब से घूमकर पश्चिम हो गयी। इंदिरा जमाने में से दूरदर्शन क्रांति शुरू हो गयी तो राजीव के जमाने में कृषि को आर्थिक धूरी से ​​निकालकर उत्पादन प्रणाली को तकनीक, निर्माण, विनिर्माण और सेवा क्षेत्र से जोड़ दिया गया।राष्ट्र का सैन्यीकरण साठ के दशक से ही ​​जारी रहा। भूमि सुधार, संसाधनों के बंटवारे, सामाजिक न्याय जैसे आंदोलनों के दमन का लंबा इतिहास है। पर राष्ट्र को दमनकारी सैन्य ​​व्यवस्था में तब्दील करने की प्रक्रिया हिंदुत्व के पुनरूत्थान से ही शुरू हुआ। बांग्लादेश मुक्ति युद्ध के दरम्यान इंदिरा गांधी को दुर्गास्वरुप बताने से लेकर, सिख नरसंहार और बाबरी ध्वंस से लेकर गुजरात नरसंहार तक का अनंत सिलसिला है। वैश्विक व्यवस्था की दोनों बड़ी ताकतों अमेरिका और इजराइल के साथ ग्लोबल हिंदुत्व के गठजोड़ से भारत में अंबेडकर के संविधान को खारिज करके मनुस्मृति व्यवस्था लागू करने का संघ परिवार का एजंडा है।इस प्रक्रिया में डिजिटल सिटिजनशिप बहिष्कार का सबसे सरल उपाय तो है ही, नागरिको की एफडीआई और मोसाद की तर्ज​ ​ पर निगरानी की भी सर्वोत्तम व्यवस्था है, जिसके पूरा हुए बिना बाजार की ताकतों का वसंत अभी विलंबित है।
कालाधन की रिसाइक्लिंग ही विदेशी निवेश है, अगर यह बात समझ में आ जाती है तो कारपोरेट सर्वात्मक आक्रमण और आर्थिक सुधारों के विरोध के बिना भ्रष्टाचार और कालाधन के खिलाफ मुहिम की असलियत साफ हो जाती है।फिरभी केजरीवाल के गुरिल्ला युद्ध कहे  यह तो साबित हो गया कि हमाम में सारे के सारे नंगे हैं। पर असल मुद्दा यह नहीं है। मुद्दा मूल सामाजिक ढांचे में बदलाव का है। मुद्दा जाति उन्मूलन का है। मुद्दा ​​आदिवासियों की स्वायत्ता का है। मुद्दा सामाजिक न्यायए कानून का शासनए समान अवसर व समता का है। मुद्दा भूमि सुधार का है। मुद्दा ​विस्थापन, आजीविका और रोजगार का है। मुद्दा किसानों और कृषि के संकट का है। मुद्दा संविधान, लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता की​ ​ विरासत का है। क्या हम इन मुद्दों को संबोधित कर पा रहे हैं?
​​​गुजरात को खुला बाजार बनाने से पहले वहां हिंदुत्व का सबसे निर्मम प्रयोग हुआ। अब यह प्रयोगशाला पूर्वोत्तर में स्थानांतरित हैए क्योंकि गुजरात को खुला बाजार बनाने में अभूतपूर्व सफलता मिल चुकी है। अब वहां अबाध पूंजी निवेश और बाजार के लिए गुजरात गौरव और हिंदुत्व के ​​साथ साथ अमन चैन का माहौल भी चाहिए। गुजरात नरसंहार के दौरान अनुसूचितं को हिंदुत्व की पैदल सेना बनाने के नायाब प्रयोग के ​​बाद हिंदू राष्ट्रवाद को सत्ता में स्थानांतरित करके मनुस्मृति शासन के अंतिम लक्ष्य हासिल करने के लिए हिंदू राष्ट्रवाद के सर्वाधिनायक के​ ​ तौर पर नरेंद्र मोदी का उत्थान जरूरी है, जो नरम हिंदुत्व के महानायकों को परास्त कर सकें। इसलिए अस्सी नब्वे दशक के उन्माद की​ ​ तरह फिर सामाजिक समरसता का राग अलापा जा रहा है। कथाएं फिर फिर बांची जा रही हैं। पुराणों और उपनिएदों की गंगाएं बहायी जा​ ​ रही है। अमेरिका, ब्रिटेन और इजराइल तक मोदी को मान्यता देने में पीछे नहीं है क्योंकि वैश्विक व्यव्स्था सांस्कृतिक वर्चस्व और बहिष्कार के सिद्धांतों के मुताबिक ही चलते हैं। मजे की बात तो यह है कि बाजार के सबसे बड़े प्रवक्ता नरेंद्र मोदी और सबसे बड़ी विरोधी ममता बनर्जी, दोनों के तार इजराइल से जुड़ते हैं। कस्मीर हो या पूर्वोत्तर या महाराष्ट्र हम आंतरिक सुरक्षा और खुफिया निगरानी के लिए इजराइल पर निर्भर ह। बंगाल समेत तमाम राज्यों के इजराइल से संबंध बन रहे हैं। ममता बनर्जी मुस्लिम वोट बैंक को अटूट बनाये रखने के लिए मदरसों और मौलवियों को अनुदान से लेकर खुद को नमाजी बतौर पेश करती हैं, इससे इजराइली राजदूत को अपनी पेंटिग उपहार देते हुए उससे द्विपाक्षिक संबंध बनाने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। दूसरी तरफ चंडाल आंदोलन के लिए विख्यात मतुआ धर्म अपनाने की घोषमा करने के बावजूद वे बंगाली हिंदू राष्ट्रवाद के पुनरूत्थान के जरिये  वामपंथ का नामोनिशन मिटाने में लगी है, अपने उग्र वामपंथी तेवर के साथ। सरकारी कर्मचारियों को दस दिनों के उत्सव अवकाश देने के बाद उनके राज में पूजा के चारों दिन अखबारे के दफ्तर बंद रखने का इंतजाम भी हो गया। रामलीला और रामायण का यह मौजूदा माहौल​ ​ धार्मिक आस्था का मामला नहीं है। बाबारी विध्वंस से पहले रामायण महाभारत युग को याद करें और उसके बाद राजग के विनिवेश राज​​ कोए तो असली खतरा आपको मालूम होगा।​
सबसे बड़ा मुद्दा है नीति निर्धारण और राजकाज में जनप्रतिनिधियों और संसद की भूमिका का शून्य हो जाने का। तमाम कानून और निर्णय  कारपोरेट दबाव से केबिनेट के जरिए बिना संसद से अनुमोदित कराये अल्पमत सरकार पास करती जा रही है और इसका कोई प्रतिरोध नहीं हो पा​ ​ रहा। क्योंकि नीति निर्धारण के बारे में जनता को कोई सूचना ही नहीं होती। मुख्यधारा की कारपोरेट मीडिया आर्थिक अंग्रेजी अखबारों में कारपोरेट जगत को तो पूरी सूचनाएं दे देता है। पर भाषायी और सामान्य समाचारपत्रं में इसकी चर्चा तक नही होती।इसीलिए मैंने लंबे अरसे से घटनाओं और राजनीतिए क्रिया प्रक्रिया की बजाय नीति निर्धारण को ही अपने लेखन का मुख्य विषय बनाया हुआ है। चूंकि अश्वमेध के घोड़े तमाम क्षेत्रों​ ​ में समान वेग से दौड़ रहे हैं, इसलिए विषयांतर जैसा दीखने के बाजजूद तमाम सूचनाएं एकसाथ देने की काशिश मेरी रोजमर्रे की जिंदगी​ ​ है। पर इन सूचनाओं से आखिर होगा क्या अगर हम अपने लोगों को, निनानब्वे फीसद बहिष्कृतों को बचाने की कोई भी कोशिश नहीं कर ​​सकें?
 भारत के आजाद होने के बाद से अलगाव और बहिष्कार सत्तावर्ग का मूल हथियार हैं। समूचा कश्मीर और पूर्वोत्तर इसी वजह से सशस्त्र सैन्यबल  विशेषाधिकार कानून के मातहत है १९५८ से। दंडकारण्य समेत तमाम आदिवासी इलाके सैन्य दमन के शिकार हैं। पांचवी और छठीं अनुसूची लागू होना तो दूर, भूमि सुधार की गुंजाइश ही नहीं , पर जल जंगल जमीन और आजीविका से विस्थापन और बेदखली निनानब्वे फीसद लोगों की नियति इसी अलगाव और बहिष्कार के जरि, अकेले पड़कर निहत्था हो जाने और अंततः मारे जाने की नियति है।पार्टीबद्ध, फर्जी विचारधाराओं​​ और फंडिंग तक सीमित  मिशन, यूनियनों, समाज में शामिल  होकर हम  जातिव्यवस्था की हजारों खांचों के अलावा अलगाव और बहिष्कार को मजबूत करने के नये तंत्र में शामिल हैं, जो अंततः मनुस्मृति शासन का ही द्योतक है।जैसे विश्वभर में धर्म तंत्र ने भगवान, ईश्वर और अवतारों के मिथक के जरिये जनता को गुलाम बनाये रखा है, ठीक उसी तरह राजनीति, समाज,यूनियन और संगठनों में भी हम इन्ही ईश्वरों, भगवान और अवतारों के शिकंजे में हैं, जहां वैज्ञानिक वस्तुवादी दृष्टिकोम का निषेध है और हर सवाल पूछनेवालेए नास्तिक को सजाए मौत का प्रावधान​​ है।​
पहले इस चक्र व्यूह को तो तोड़ें। साठ के दशक से हम सुनते रहे हैं कि राजनीति से मोहभंग से नई चेतना का उन्मेष। अस्सी के दशक से​​ सुन रहे हैं कि उत्तरभारत में सामाजिक न्याय के लिए उथल पुथल और वंचितों, बहिष्कृतों की सत्ता में भागीदारी। पर मनुस्मृति के खुले बाजार के तंत्र में मारे जाने वाले अब सिर्फ बहिष्कृत समुदायों के लोग ही नहीं हैं, सामाजिक बहिष्कार और अस्पृश्यता के अलावा इसका आर्थिक दायरा पूरे निनानब्वे फीसद को अपनी चपेट में ले चुके हैं। हम लगातार एक दशक से प्रतिबध्द सामाजिक कार्यकर्ताओं से निवेदन करते रहे  हैं कि अलगाव की इन दीवारों को ढहा दैंदें और जनप्रतिरोध की साझा जमीन तैयार करें, जिसके बिना न मुक्ति संभव है, न स्वतंत्रता, न स्वायत्तता, न समता, न समान अवसर और सामाजिक न्याय, न बहुजन या सर्वजन हित और न ही लोकतंत्र, अस्तित्व या​ ​ जीवन। आइनस्टीन ने सही कहा है कि जो जीवन को व्यर्थ समझते हैं वे जीने के लायक नहीं है। जो लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता को ​​फिजूल मानते हैं, उनके लिए भी जीवन उसी तरह गैरप्रासंगिक है।
-पलाश विश्वास

बुधवार, 29 अगस्त 2012

सिंगुर पर न्यायालयी फैसला और उसका सबक



( फैसले में दरअसल हारा कौन ? ममता बनर्जी या सिंगुर वासी )

इस फैसले में सिंगुर के किसान -- संघर्ष का लाभ लेकर सत्ता की उंचाई पर चढ़ चूकी ममता बनर्जी की हार कत्तई नही हुई है , बल्कि वह हार दरअसल वहा जमीन जीविका की आस खो चुके किसानो की हुई है |

दिनाक 22 जून , 2012 को कलकत्ता उच्च न्यायालय की खंड पीठ ने बंगाल की वर्तमान तृणमूल कांग्रेस सरकार द्वारा पारित '' सिंगुर भूमि पुनर्वास एवं विकास अधिनियम 2011 '' को असंवैधानिक और अमान्य करार दिया है | उच्च न्यायालय के इस निर्णय से सिंगुर के किसानो का अपनी जमीन वापस पाने का रास्ता फिलहाल बंद हो गया है |
न्यायालय ने अपने फैसले में कहा की बंगाल सरकार द्वारा 2011 में पारित यह कानून असंवैधानिक है | क्योंकि कानून पर राष्ट्रपति की संस्तुति नही ली गयी थी | इसके अलावा न्यायालय का यह भी कहना है की '' यह नया अधिनियम भूमि अधिग्रहण कानून 1894 की धाराओं के प्रतिकूल है | क्योंकि भूमि अधिग्रहण 1894 के मुताबिक़ अगर कोई जमीन सार्वजनिक जरूरतों के लिए अधिग्रहित कर ली जाती है तो उसे मूल मालिक को वापस नही लौटाया जा सकता | '' न्यायालय ने यह भी कहा की किसानो की जमीन उन्हें वापस किए जाने को सार्वजनिक उद्देश्य नही कहा जा सकता है , जैसा की राज्य सरकार ने अपने अधिनियम में दावा किया है |
इस फैसले के बाद बंगाल सरकार क्या करेगी ? अपने सबसे बड़े चुनावी वादे व मुद्दे के अनुरूप सिंगुर के किसानो को जमीन वापस दिलाने के लिए क्या प्रयास करेगी ? यह सब बाद की बात है | लेकिन फैसला आने के बाद प्रचार माध्यमो द्वारा इस फैसले को टाटा की जीत और ममता बनर्जी और उनकी सरकार की हार के रूप में प्रचारित किया जा रहा है | न्यायालय के फैसले को खासकर हिन्दी के प्रमुख समाचार पत्रों में '' ममता हारी , टाटा जीते , '' सिंगुर पर टाटा की जीत , ममता की फजीहत '' '' ममता को लगा झटका '' जैसे शीर्षक के साथ प्रकाशित एवं प्रचारित किया गया | जबकि प्रचार माध्यमी विद्वान् भी जानते है की असली झटका ममता बनर्जी और उनकी सरकार को नही बल्कि सिंगुर वासियों को , सिंगुर के किसानो को लगा है | क्योंकि 2007 से ही सरकार द्वारा सिंगुर की कृषि भूमि का अधिग्रहण का काम न केवल टाटा मोटर्स के पक्ष में किया जाता रहा अपितु वह के किसानो एवं अन्य ग्रामवासियों के विरोध के वाजुद किया जाता रहा है | सिंगुर के किसानो द्वारा भूमि अधिग्रहण के विरोध का आन्दोलन 2007 से ही शुरू हो गया था और फिर बाद में वह पूरे देश में चर्चा का विषय बना रहा था | ममता बनर्जी और उनकी तृणमूल कांग्रेस तो उस आन्दोलन से बाद जुडी | उनका प्रमुख मुद्दा भूमि अधिग्रहण के विरोध के जरिये
वाममोर्चे की सरकार को हटाकर तृणमूल कांग्रेस की सरकार को स्थापित करने का था और वह बंगाल विधानसभा चुनाव में वाममोर्चे की हार और तृणमूल की जीत के साथ पूरा भी हो गया |
भूमि अधिग्रहण को बंगाल के औद्योगिक विकास के नाम पर आगे बढाने में लगी रही वाम मोर्चे की सरकार की हार का एक उल्लेख्य्नीय कारण नन्दी ग्राम और सिंगुर के किसानो व ग्रामवासियों का लगातार चलता रहा आन्दोलन व संघर्ष था | साथ ही इस अधिग्रहण के विरोध में किसानो के साथ खड़ी दिखती रही तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी को विधानसभा चुनाव में मिली जीत का भी एक उल्लेख्य्नीय कारण जरुर था |ममता बनर्जी ने सत्ता में आने के बाद उस अधिग्रहित जमीन टाटा मोटर्स को न दिए जाने और किसानो को वापस किए जाने का वादा भी किया था | उसी के मुताबिक़ ममता बनर्जी ने सत्ता में आने के एक माह बाद ही सिंगुर भूमि प्र्न्वास एवं विकास अधिनियम 2011 को बंगाल विधानसभा में पारित कर लागू भी करवा दिया था | टाटा मोटर्स ने इसके विरुद्ध कलकत्ता उच्च न्यायालय में मुकदमा दायर कर दिया था | उसी मुकदमे के फैसले में टाटा मोटर्स की जीत हुई है | इस फैसले से उस अधिग्रहित जमीन पर टाटा मोटर्स को वहा का मालिकाना पाने का रास्ता साफ़ हो गया है | लेकिन इस फैसले से सिंगुर के किसान --
संघर्ष का लाभ लेकर सत्ता की उंचाई पर चढ़ चूकी ममता बनर्जी की हार कत्तई नही हुई है , बल्कि वह हार दरअसल वह जमीन जीविका की आस खो चुके उन किसानो की हुई है , जो जमीन वापस पाने की आस लगाए हुए थे | भूमि अधिग्रहण को जारी रखने का यह न्यायालयी फैसला उनकी जीविका पर ग्रामीण जीवन के स्थायी निवास पर पूर्ण विराम लगाने का काम कर देगा | इस संदर्भ में वहा के किसानो की प्रतिक्रियाये देखिये 23 जून के हिन्दी दैनिक बिजनेस स्टैंडर्ड ने न्यायालयी फैसले के बाद वहा की दुखी औरतो के चित्र समेत कई लोगो के बयान भी प्रकाशित किए है| इस अधिग्रहण में 7 बीघा जमीन जवाने वाले गोपाल कथाल ने कहा की '' हमने इस लड़ाई में सब कुछ खो दिया | ममता बनर्जी हमारे कारण मुख्यमंत्री बनी लेकिन हमे कुछ नही मिला | अपनी जमीन गवा चूकी महिला किसान चम्पा दास ने कहा की '' अब हमे चावल के भी लाले पड़े है | राज्य सरकार 2 रूपये किलो के हिसाब से जितना चावल देगी उससे 5 सदस्यों के के परिवार का पेट नही भर पाएगा
चम्पा दास ने यह भी कहा की ममता दीदी ने सिंगुर को भुला दिया | वे अब बहुत उंचाई पर पहुंच गयी है | वह से अब हम लोग उन्हें दिखाई नही देते है | वहा के खेतिहर मजदूरों और बटाईदारो का कहना है की न तो हमे मुआवजा पाने का अधिकार है और न ही भूमि अधिग्रहण के बाद कोई और काम मिल पाने की ही गुंजाइश रह गयी है | हममे से किसी के पास टूटे मकान की मरम्मत के लिए भी पैसे नही है |
ये बयानप्रचार माध्यमी बयान नही है , बल्कि सिंगुर के लोगो के टूटते -- डूबते जीवन के बयान है | देश -- प्रदेश के आधुनिक विकास के नाम पर बेघर -- बेरोजगार होते लोगो के जमीन ,, जीविका और जीवन खोते लोगो के बयान है | लेकिन इसे सुनेगा कौन ? सत्ता सरकारों को आधुनिक विकास की गाडी भगानी है | उन्हें यह गाडी आम मजदूरों , किसानो दस्तकारो , दुकानदारों व अन्य साधारण मध्यम वर्गीय हिस्सों को रौदते हुए भगानी है , ताकि देश दुनिया के धनाढ्य हिस्सों को उच्चस्तरीय शासकीय हिस्सों व गैर शासकीय हिस्सों की चौतरफा चढत -- बढत में तेजी आये | न्यायालयों को सिर्फ कानून देखना है | आधुनिक विकास के नाम पर रौदे जाते रहे जनसाधारण की अनदेखी करते हुए कानून की धाराओं के अनुसार फैसले सुना देना है | भले ही वे कानून राष्ट्र विरोधी , जनविरोधी ब्रिटिश हुकूमत के ही बनाये हुए क्यों न हो ! भले ही उन कानूनों से राष्ट्र और राष्ट्र के बहुसंख्यक जनसाधारण का तब से लेकर आज तक अहित क्यों न होता रहा हो !
अब इस फैसले से टाटा मोटर्स का मालिकाना सही और सार्वजनिक साबित हो जाएगा | जबकि किसानो को उनकी जमीन -- जीविका की वापसी सार्वजनिक हित के विरुद्ध साबित हो जायेगी | टाटा साहब ने तो गुजरात के साणद में नैयनो कार का कारखाना लगा लिया है | दूसरे प्रान्तों में लगाने जा रहे है | लेकिन सिंगुर के किसान आखिर कहा जाए ? इसे कौन सोचेगा ? न्यायालय का काम यह सोचना है ही नही | प्रचार माध्यमी विद्वान् इसे टाटा बनाम ममता बनर्जी बताते हुए सिंगुर के किसानो व ग्राम वासियों को पहले से ही उपेक्षित किए हुए है | सत्ता सरकारे उन उदारीकरणवादी , वैश्वीकरणवादी तथा निजीकरणवादी जनविरोधी नीतियों की घोर पक्षधरता में पिछले 20 सालो से खुलकर जुटी हुई है | वे अपने चुनावी हितो व स्वार्थो के लिए भले ही सिंगुर या किसी अन्य जगह पर किसानो का साथ देती नजर आये , लेकिन सत्ता प्राप्ति के बाद उन्हें जनविरोधी , किसान विरोधी नीतियों को ही बढाते जाना है | टाटा मोटर्स जैसी धनाढ्य कम्पनियों को हर तरह से छूट देनी है |
जब यह काम किसानो , मजदूरों की हिमायती और पुजीपतियो का विरोध करने वाली वामपंथी पार्टियों की वाम मोर्चा सरकार नही कर सकती तो तृणमूल कांग्रेस या किसी भी दूसरी क्षेत्रीय व राष्ट्रीय स्तर की पार्टी से कोई उम्मीद हरगिज नही की जा सकती है | इसीलिए अब सिंगुर या किसी अन्य जगह के संघर्षरत जनसाधारण के जमीन , जीविका और जीवन का सवाल देश -- प्रदेश के सभी गाँवों के किसानो , ग्रामवासियों समेत अन्य क्षेत्र में विभिन्न कामो , पेशो में लगे जनसाधारण का सवाल बन चुका है | यह जनसाधारण से ही इन नीतियों कारवाइयो के विरुद्ध जनचेतना , जनस्ग्थं और जन आन्दोलन की माग करता है | धनाढ्य कम्पनियों के लिए जारी भूमि अधिग्रहण के विरोध की माँग करता है |
.
-सुनील दत्ता
पत्रकार

मंगलवार, 15 मई 2012

अमरीकी गुलामी - असर शुरु


अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी हिंदुस्तान यात्रा पर आई थी और उन्होंने भारतीय संघवाद के विपरीत आचरण प्रदर्शित करते हुए बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से सीधे मुलाकात की और अमेरिकी एजेंडे को संसद में पास कराने के लिये विचार विमर्श किया। उस में मुख्य रूप से यह बात भी शामिल थी कि भारत ईरान से पेट्रोलियम पदार्थों को न ख़रीदे। भारतीय राजनेताओं नागरिकों राजदूतों की जिस तरह से बेइज्जती तलाशी के नाम पर अमेरिकी हवाई अड्डों पर होती है। उसका कोई भी जवाब भारत सरकार नहीं दे पाती है उलटे अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी ने भारतीय संघ की परवाह न करके सीधे बंगाल की मुख्यमंत्री से सम्बन्ध कायम करने की कोशिश की अमेरिकी दबाव के बीच भारत ने मंगलवार को स्वीकार किया कि उसने ईरान से कच्चे तेल के आयात में बड़े पैमाने पर कटौती की है। पेट्रोलियम राज्य मंत्री आर पी एन सिंह ने कहा कि 2010-11 और 2011-12 के दौरान भारतीय तेल कंपनियों ने ईरान से 18.5 एमएमटी और 17.44 एमएमटी कच्चे तेल का आयात किया। उन्होंने बताया कि 2012-13 में ईरान से 15.5 एमएमटी कच्चे तेल का आयात किया जाना है। सिंह ने धर्मेद्र प्रधान के सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी।
ईरान द्वारा रुपये में पेमेन्ट लेने में हम इस जिम्मेवारी से मुक्त हो जाते हैं। तेल के लिये मिले रुपयों से ईरान कपड़े, अनाज अथवा अन्य दूसरा माल भारत से खरीद सकता है। यह सौदा भारत के लिये लाभप्रद है।
सुमन
लो क सं घ र्ष !
Share |